Date: 10/10/2026 Saturday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

 मानगो पुल पर भीषण जाम, वाहनों की लंबी कतारों में फंसी एंबुलेंस; यातायात व्यवस्था पर उठे सवाल...

10/9/2026 3:30:40 PM IST

21
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur :मानगो पुल पर फिर एक बार भीषण जाम लग गया, जिससे लोगो क़ो काफ़ी परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम के कारण पुल के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सबसे चिंताजनक स्थिति तब देखने को मिली, जब जाम में एक एंबुलेंस भी फंस गई। जाम मैं अक्सर कर्मचारी, कारोबारी, स्कूली बच्चे प्रसासन के लोग अक्सर फंस जाते हैं जिससे परेशानी होती हैं, मानगो पुल पर जाम की समस्या लगातार परेशानी का कारण बन रही है। इसके बावजूद यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए प्रभावी कदम उठाने की जरूरत महसूस की जा रही है। यातायात पुलिस रहने के बावजूद भी जाम लगना चिंता की बात हैं।
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केशरी की रिपोर्ट