Date: 18/10/2026 Sunday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के संभावित मुंगेर दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, तेलडीहा दुर्गा मंदिर का डीएम ने किया निरीक्षण
10/18/2026 4:46:39 PM IST
27
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Munger
: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के संभावित मुंगेर दौरे को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। दुर्गा पूजा के अवसर पर 19 अक्टूबर को मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को देखते हुए प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी कड़ी में मुंगेर के जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पणीकर ने असरगंज, तारापुर और संग्रामपुर के विभिन्न प्रमुख दुर्गा मंदिरों एवं पूजा स्थलों का निरीक्षण किया। संभावना जताई जा रही है कि मुख्यमंत्री तारापुर स्थित प्रसिद्ध तेलडीहा दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना कर सकते हैं। निरीक्षण के दौरान डीएम ने सुरक्षा व्यवस्था, विधि-व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर अधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश दिए। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के संभावित दौरे को लेकर मुंगेर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पणीकर ने जिले के विभिन्न दुर्गा मंदिरों और पूजा स्थलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान डीएम ने तारापुर के प्रसिद्ध तेलडीहा मंदिर, असरगंज प्राचीन दुर्गा मंदिर, संग्रामपुर, रणगांव और बिहमा सहित कई पूजा स्थलों का भ्रमण किया। तेलडीहा मंदिर में मुख्यमंत्री के पूजा-अर्चना करने की संभावना को देखते हुए यहां विशेष तैयारियों पर जोर दिया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता रखने, विधि-व्यवस्था बनाए रखने, श्रद्धालुओं की सुविधा सुनिश्चित करने और भीड़ प्रबंधन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के संभावित भ्रमण को देखते हुए सभी तैयारियां समय पर पूरी की जाएं और सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ काम करें।
डीएम ने पूजा स्थलों पर उपलब्ध व्यवस्थाओं का आकलन करते हुए जरूरत के मुताबिक सुधार करने का निर्देश भी दिया, ताकि श्रद्धालुओं को दर्शन-पूजन के दौरान किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। इस मौके पर मुंगेर के पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। वहीं, जिलाधिकारी ने जिलेवासियों को दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं देते हुए पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की। उन्होंने लोगों से जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन को सहयोग करने का भी आग्रह किया।
मुंगेर से कोयलांचल लाइव के लिए इम्तियाज़ खान की रिपोर्ट।
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
गया में सेवा भारती का भव्य कन्या पूजन, 2100 कन्याओं का हुआ पूजन
#
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के संभावित मुंगेर दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, तेलडीहा दुर्गा मंदिर का डीएम ने किया निरीक्षण
#
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के संभावित मुंगेर दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, तेलडीहा दुर्गा मंदिर का डीएम ने किया निरीक्षण
#
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के संभावित मुंगेर दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, तेलडीहा दुर्गा मंदिर का डीएम ने किया निरीक्षण
#
शराब तस्कर का प्लान हुआ फेल, पुलिस ने दबोचा
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
जमशेदपुर में सिक्योरिटी गार्ड एजेंसियों पर गंभीर सवाल, 8 घंटे की जगह 12 घंटे ड्यूटी कराने और बिना लाइसेंस एजेंसी चलाने का गंभीर आरोप...
#
कोशी स्नातक क्षेत्र से MLC उम्मीदवार डॉ. संजीव कुमार का चलाया जनसंपर्क अभियान
#
अम्बे माइनिंग ने रोजगार के लिए मांगा 45 दिनों का समय, आश्वासन के बाद धरना स्थगित,मांग पूरी न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी ...
#
जुगसलाई में उफनती नदी के बीच खतरनाक स्टंट, रेलवे ब्रिज से युवकों ने लगाई छलांग
#
भोजपुर के 45 खिलाड़ी राज्य स्तरीय बास्केटबॉल चयन प्रतियोगिता के लिए चयनित.....