Date: 24/09/2026 Thursday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

कोशी स्नातक क्षेत्र से MLC उम्मीदवार डॉ. संजीव कुमार का चलाया जनसंपर्क अभियान 

9/24/2026 11:55:30 AM IST

11
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Munger : कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र संख्या-006 से विधान परिषद सदस्य पद के उम्मीदवार डॉ. संजीव कुमार ने बुधवार को मुंगेर में जनसंपर्क अभियान चलाया। उन्होंने न्यायालय परिसर पहुंचकर अधिवक्ताओं से मुलाकात की और अपने पक्ष में प्रथम वरीयता का मत देने की अपील की।
इसके बाद डॉ. संजीव कुमार ने शहर के विभिन्न मोहल्लों में पहुंचकर चिन्हित स्नातक मतदाताओं से संपर्क किया। उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने के बाद स्नातक पास युवाओं के लिए तीन हजार रुपये मासिक पेंशन दिलाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।
डॉ. संजीव कुमार ने बताया कि कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के 14 जिलों में से छह जिलों का दौरा पूरा करने के बाद वह मुंगेर पहुंचे हैं। मुंगेर में करीब साढ़े 12 हजार स्नातक मतदाताओं से घर-घर संपर्क कर समर्थन मांगा जा रहा है। उन्होंने 23 अक्टूबर को होने वाले विधान परिषद चुनाव में प्रथम वरीयता का मत अपने पक्ष में देने की अपील की।
 
मुंगेर से कोयलांचल लाइव के लिए इम्तियाज खान की रिपोर्ट 
 


सम्बंधित खबरें

#  एमएमडीआर संशोधन के विरोध में राजद का धरना, सांसद निशिकांत दुबे ने कह दिया बड़ी बात - झारखंड सरकार बंद कर दे कोयला !...
#
 राजद का एमएमडीआर कानून के विरोध में धरना प्रदर्शन , किया केंद्र सरकार से बिल वापस लेने की मांग! .....

# जर्जर सड़क को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश ,सड़क जाम कर कटा बवाल 
# झारखंड प्रदेश कांग्रेस समिति द्वारा  *अयोध्या में राम मंदिर में चंदा चोरी और एमएमडीआर अधिनियम* के खिलाफ  प्रदर्शन एवं राजभवन घेराव को लेकर तैयारी जोरों पर.....
# योगेंद्र प्रसाद का केंद्र पर हमला, बोले- झारखंड के अधिकारों से समझौता नहीं 65 हजार करोड़ बकाया पर आंदोलन की चेतावनी....