Date: 20/10/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
बीती रात भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह , भोजपुरी अभिनेता रवि किशन का ऐसा जलवा कि पूरा माहौल उत्साह और उमंग से भर गया।
10/19/2026 1:31:29 PM IST
16
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Munger
: कल्याणपुर में बीती रात भोजपुरी सितारों का ऐसा जलवा देखने को मिला कि पूरा माहौल उत्साह और उमंग से भर गया। एक तरफ पावर स्टार पवन सिंह ने अपने शानदार गायन से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया, तो दूसरी तरफ गोरखपुर के सांसद और भोजपुरी अभिनेता रवि किशन ने अपने ओजस्वी उद्बोधन से लोगों का दिल जीत लिया। मां बड़ी दुर्गा महारानी के दरबार में उमड़ी भीड़ के बीच दोनों सितारों की मौजूदगी ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। 250 फीट ऊंचे ट्विन टावर की भव्यता के बीच सजे इस मंच पर भोजपुरी सितारों का जलवा देखने के लिए लोगों में जबरदस्त उत्साह दिखा। देखिए, मुंगेर के कल्याणपुर से ये खास रिपोर्ट। तस्वीरें मुंगेर जिले के बरियारपुर प्रखंड अंतर्गत कल्याणपुर की हैं, जहां मां बड़ी दुर्गा महारानी के दरबार में बीती रात भक्ति, संगीत और उत्साह का अनोखा संगम देखने को मिला। मौका था भोजपुरी के दो बड़े सितारों के मंच पर पहुंचने का, जिन्हें देखने और सुनने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे।सबसे पहले भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह ने अपनी गायकी से ऐसा समां बांधा कि दर्शक झूमने पर मजबूर हो गए। उनके गीतों पर लोगों ने जमकर तालियां बजाईं और पूरे परिसर में उत्साह का माहौल बन गया। पवन सिंह की एक झलक पाने और उनकी प्रस्तुति को करीब से देखने के लिए लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।वहीं, गोरखपुर के सांसद और भोजपुरी अभिनेता रवि किशन ने भी मंच से अपने संबोधन के जरिए लोगों का दिल जीत लिया। अपने खास अंदाज और ओजस्वी वक्तव्य से उन्होंने मौजूद लोगों में जोश भर दिया। रवि किशन को सुनने के लिए भी दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। कल्याणपुर में इस बार मलेशिया के प्रसिद्ध पेट्रोनास ट्विन टावर की तर्ज पर करीब 250 फीट ऊंचा भव्य दुर्गा पूजा पंडाल बनाया गया है, जो पहले से ही श्रद्धालुओं और पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। मां के दर्शन के साथ-साथ भोजपुरी सितारों की प्रस्तुतियों ने इस आयोजन को और खास बना दिया।करीब 350 साल पुरानी पूजा परंपरा के लिए प्रसिद्ध कल्याणपुर की बड़ी दुर्गा महारानी के दरबार में इस बार भव्यता, आस्था और मनोरंजन का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। पवन सिंह की गायकी और रवि किशन के संबोधन ने बीती रात के कार्यक्रम को यादगार बना दिया।
मुंगेर से कोयलांचल लाइव के लिए इम्तियाज़ खान की रिपोर्ट।
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
दुर्गा पूजा में गिटार थीम पर आधारित पंडाल बनाया गया
#
लोकप्रिय टीवी सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की गोकुलधाम सोसायटी की थीम पर दुर्गा पूजा पंडाल बनाया गया है....
#
पंडालो में मां दुर्गा का विशेष पूजा अर्चना....
#
नवरात्र में घर आई लक्ष्मी परिवार ने बांटी खुशियां, कार को सजाकर घर लाएं बेटी
#
महिलाएं दे रही ढाक पर थाप तो कहीं पुरुष बजा रहें ढोलक, मां की आराधना में डुबे श्रद्धालु
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
बोड़ाम में ज्वेलरी और मोबाइल दुकान में चोरी का हुआ खुलासा, चार गिरफ्तार
#
खेल के माध्यम से तलसा गाँव के ग्रामीणों को नशामुक्ति के प्रति जागरूक और शपथ दिलाया गया.....
#
चार दिनों से लापता तिलक यादव के तलाश में जुटी पुलिस,परिजनों ने चतरा-हजारीबाग मुख्यपथ किया जाम
#
नरसिंह घाट पर आज होगी सुदिव्य कुमार सोनू की अंत्येष्टि, दोपहर 2बजे तक गिरिडीह पहुंचेंगे CM हेमंत सोरेन
#
कार्यपालक अभियंता पर EOU की बड़ी कार्रवाई 83 लाख की आय से अधिक संपत्ति के मामले में 4 जिलों के 8 ठिकानों पर छापा....