Date: 06/09/2026 Sunday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

 बोड़ाम में ज्वेलरी और मोबाइल दुकान में चोरी का हुआ खुलासा, चार गिरफ्तार
 

9/5/2026 6:44:54 PM IST

20
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur :  बोड़ाम थाना क्षेत्र में ज्वेलरी और मोबाइल दुकान में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।घटना 3 और 4 अगस्त की रात की है। पुलिस के मुताबिक, चोरों ने बोड़ाम में दीपक स्वर्णकार की ज्वेलरी दुकान की एलवेस्टर छत तोड़कर जेवरात और नकदी पर हाथ साफ किया था। वहीं, बारियादा में देवेन महतो की मोबाइल दुकान में भी चोरी की गई थी। चोर दुकान से मोबाइल और रुपये ले जाने के साथ डीवीआर भी अपने साथ ले गए थे।इस मामले के खुलासे के लिए गठित विशेष टीम ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य, फिंगरप्रिंट और मानवीय सूचना के आधार पर झारखंड और पश्चिम बंगाल के कई इलाकों में छापेमारी की।
पुलिस ने अरशा से मकबूल अंसारी, पुरुलिया मुफ्फसिल से असलम अंसारी और रहीम अंसारी, जबकि बलरामपुर से क्यामुद्दीन अंसारी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों के पास से चांदी जैसे आभूषण, मोबाइल फोन, सिक्के, चेन, पायल और बिछिया समेत चोरी का सामान बरामद किया गया है। वही पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई काली होंडा बाइक भी जब्त की है। मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है।
 
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट