Date: 19/10/2026 Monday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
नवरात्र में घर आई लक्ष्मी परिवार ने बांटी खुशियां, कार को सजाकर घर लाएं बेटी
10/18/2026 1:28:49 PM IST
24
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamui
: जहां एक ओर नवरात्र के मौके पर लोग खुशियां मना रहें है तो वहीं दूसरी ओर एक परिवार की खुशियां दोगुणी उस समय हो गई जब सदर अस्पताल में एक बेटी ने जन्म लिया। मामला जमुई के डुमरकोला गांव की है जब बादल सिंह की पत्नी स्नेहा कुमारी को प्रसव पीड़ा के बाद जमुई के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में सफल सिजेरियन के बाद बेटी के जन्म लेते ही पूरा परिवार खुशी से झूम उठा। चिकित्सक द्वारा आवश्यक जांच के बाद जच्चा-बच्चा के स्वस्थ होने की स्थिति में डिस्चार्ज किया गया। इस दौरान सदर अस्पताल में एक हैरान कर देने वाला और दिल को छू लेने वाला दृश्य देखने को मिला। यहां स्वजन ने वाहन को गुब्बारों और फूलों से सजाकर जच्चा-बच्चा को घर ले जाने के लिए अस्पताल परिसर में पहुंचे और धूम-धाम से दोनों को घर ले गए। साथ ही सदर अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्था पर भी खुशी का इजहार किया और मिली सुविधा को लेकर संतुष्ट दिखे। स्वजन ने बच्ची के जन्म को यादगार बना दिया और लोगों को एक सुंदर संदेश भी दिया। जैसा कि फिल्मों में कहा जाता है -बेटी तो घर की लक्ष्मी होती है, जिसके आते ही किस्मत बदल जाती है - ठीक वैसा ही नजारा यहां देखने को मिला। स्वजन ने बच्ची को अस्पताल से घर ले जाने के लिए वाहन को फूलों और सजावटी सामग्रियों से सजाया। इसके बाद नवजात बच्ची को खुशी-खुशी घर ले जाया गया। इस दौरान परिवार के सदस्यों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। स्वजन का कहना था कि बेटी का जन्म उनके लिए किसी बड़े उत्सव से कम नहीं है। बच्ची के आगमन से परिवार में खुशियों का माहौल है। वहीं स्नेहा कुमारी और उनके स्वजन सदर अस्पताल की स्वास्थ्य सुविधाओं से काफी संतुष्ट नजर आए। स्वजन ने अस्पताल में मिले इलाज, चिकित्सकीय देखभाल और स्वास्थ्यकर्मियों के सहयोग की सराहना की। उनका कहना था कि अस्पताल में उन्हें बेहतर सुविधा और सहयोग मिला। बेटी के जन्म पर वाहन सजाकर घर ले जाने की यह पहल समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच और उनके सम्मान का सुंदर संदेश देती नजर आई। सच ही कहा गया है जहां बेटी का सम्मान होता है, वहां खुशहाली खुद-ब-खुद आती है।
जमुई से कोयलांचल लाइव के लिए पुरुषोत्तम कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
महिलाएं दे रही ढाक पर थाप तो कहीं पुरुष बजा रहें ढोलक, मां की आराधना में डुबे श्रद्धालु
#
केदारनाथ की थीम पर बना पूजा पंडाल, लोगों के बीच बना आकर्षण का केंद्र
#
सप्तमी पर पूजा पंडालों में पूजा पंडालो में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, मां दुर्गा की आराधना में लीन हुए श्रद्धालु...
#
शारदीय नवरात्र के अवसर पर मां जगत जननी दुर्गा की आराधना के लिए पूजा पंडाल सजाए गए....
#
पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 20 वर्षों के कार्यकाल को दर्शाने के लिए ‘20 साल बेमिसाल’ प्रदर्शनी कार्यक्रम का आयोजन किया गया ....
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
कृषि मंत्री सह प्रभारी मंत्री विजय कुमार सिन्हा पहुंचे गया ,संचालित विकास योजनाओं समेत विभिन्न विभागों के कार्यों की प्रगति की समीक्षा
#
जमशेदपुर में सिक्योरिटी गार्ड एजेंसियों पर गंभीर सवाल, 8 घंटे की जगह 12 घंटे ड्यूटी कराने और बिना लाइसेंस एजेंसी चलाने का गंभीर आरोप...
#
अम्बे माइनिंग ने रोजगार के लिए मांगा 45 दिनों का समय, आश्वासन के बाद धरना स्थगित,मांग पूरी न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी ...
#
भोजपुर के 45 खिलाड़ी राज्य स्तरीय बास्केटबॉल चयन प्रतियोगिता के लिए चयनित.....
#
खिजरसराय पहुंचे जमुई सांसद अरुण भारती, पीड़ित परिवारों को 50-50 हजार की मदद; बोले- दोषियों को मिले सख्त सजा! ...