Date: 22/10/2026 Thursday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

चार महीने से वेतन बकाया ऊर्जा मित्रों का फूटा गुस्सा फ्यूजन एजेंसी के खिलाफ आंदोलन का ऐलान...

10/22/2026 1:41:02 PM IST

68
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad : धनबाद में चार महीने से वेतन नहीं मिलने से नाराज ऊर्जा मित्रों ने मोर्चा खोल दिया है। हिल कॉलोनी स्थित विद्युत प्रमंडल कार्यालय के समक्ष झारखंड राज्य ऊर्जा मित्र संघ ने जोरदार प्रदर्शन किया। संघ ने बिलिंग एजेंसी फ्यूजन पर वेतन भुगतान में लापरवाही और वादाखिलाफी का आरोप लगाया है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि अगर जल्द उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं, तो 18 नवंबर को सर्किल कार्यालय से जीएम कार्यालय तक अर्धनग्न प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान संघ के प्रदेश अध्यक्ष कुशवाहा ने कहा कि बिलिंग एजेंसी फ्यूजन ने पिछले चार महीने से ऊर्जा मित्रों का वेतन नहीं दिया है। दुर्गा पूजा से पहले भुगतान का आश्वासन दिया गया था, लेकिन एजेंसी अपने वादे से मुकर गई। आरोप है कि अधीक्षण अभियंता के आदेश की भी अनदेखी की गई है। ऊर्जा मित्र संघ ने बिलिंग व्यवस्था में गड़बड़ी का भी आरोप लगाया है। संघ के मुताबिक, मास्टर आईडी के जरिए बिलिंग आईडी हैक कर घर बैठे बिजली बिल बनाए जा रहे हैं। इससे उपभोक्ताओं को परेशानी हो रही है और विद्युत कार्यालयों में भीड़ बढ़ रही है। ऊर्जा मित्रों ने बकाया वेतन का जल्द भुगतान करने और बिलिंग व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है। संघ ने स्पष्ट किया कि मांगों पर कार्रवाई नहीं होने की स्थिति में 18 नवंबर को सर्किल कार्यालय से जीएम कार्यालय तक अर्धनग्न प्रदर्शन किया जाएगा। अब देखना होगा कि विभाग और संबंधित एजेंसी ऊर्जा मित्रों की समस्याओं के समाधान के लिए क्या कदम उठाते हैं।
 
 

संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क