Date: 11/10/2026 Sunday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
महालया पर लिंडसे क्लब एंड लाइब्रेरी में नृत्य-नाटिका ‘बोधन’ का हुआ मंचन, 60 कलाकारों ने सामाजिक कुरीतियों और शिक्षा व्यवस्था पर प्रस्तुत की अपनी कला !
10/11/2026 12:36:13 PM IST
42
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad :
धनबाद के लिंडसे क्लब एंड लाइब्रेरी में महालया के अवसर पर सामाजिक संदेश से भरपूर नृत्य-नाटिका ‘बोधन’ का मंचन किया गया। करीब 60 कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुति के जरिए वर्तमान शिक्षा व्यवस्था की खामियों, प्रश्नपत्र लीक और इसके कारण विद्यार्थियों पर पड़ने वाले मानसिक दबाव को मार्मिक ढंग से दर्शाया। नाटक ने दर्शकों को भावुक करने के साथ ही समाज को आत्ममंथन करने का संदेश दिया।
लिंडसे क्लब एंड लाइब्रेरी प्रांगण में आयोजित इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में क्लब के महिला, पुरुष सदस्यों और बच्चों समेत लगभग 60 कलाकारों ने हिस्सा लिया। देवी दुर्गा पर आधारित नृत्य-नाटिका ‘बोधन’ के माध्यम से सामाजिक कुरीतियों और शिक्षा व्यवस्था में व्याप्त असमानताओं को उजागर किया गया।
नाटक में दिखाया गया कि किस तरह पैसे और रसूख के दम पर एक अमीर परिवार की बेटी प्रश्नपत्र हासिल कर स्कॉलरशिप प्राप्त कर लेती है, जबकि एक गरीब कुम्हार की प्रतिभाशाली बेटी अवसर से वंचित रह जाती है। निराशा में उसकी आत्महत्या से पूरा परिवार टूट जाता है। बेटी की मौत से आहत कुम्हार दुर्गा प्रतिमा बनाने से इनकार कर देता है। ग्रामीणों के आग्रह पर वह प्रतिमा तो बनाता है, लेकिन उसका चेहरा अपनी मृत बेटी के समान गढ़ देता है।
शुरुआत में ग्रामीण इस प्रतिमा का विरोध करते हैं, लेकिन बाद में एक सामाजिक कार्यकर्ता के प्रयास से उसी प्रतिमा का बोधन पूजन कर मां दुर्गा का आह्वान किया जाता है।
नृत्य और अभिनय के माध्यम से कलाकारों ने शिक्षा व्यवस्था की खामियों, आर्थिक असमानता और विद्यार्थियों की पीड़ा को प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के अंत में मां दुर्गा से क्षेत्र में सुख, समृद्धि और न्याय की स्थापना की प्रार्थना की गई।
इस अवसर पर लिंडसे क्लब के सचिव सलिल विश्वास और अध्यक्ष अमलेंदु सिन्हा ने कलाकारों की प्रस्तुति की सराहना करते हुए सभी को आगामी दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं दीं।
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
धनबाद में ‘बोधन’ नृत्य-नाटिका का मंचन, शिक्षा व्यवस्था की खामियों और प्रश्नपत्र लीक पर उठे सवाल..
#
इस बार जमशेदपुर के भव्य पूजा पंडालों में बेहद एवं आकर्षक और थीम-आधारित पंडाल देखने को मिलेंगे...
#
महालया पर हीरापुर हरि मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, सुबह 4 बजे से मां की पूजा-अर्चना और महिषासुर मर्दिनी स्तोत्र पाठ से भक्तिमय हुआ माहौल...
#
उद्यमिता की राह पर भोजपुर के 197 युवा 34 को मिला स्वीकृत्यादेश, महिला और दिव्यांग उद्यमियों को मुख्यमंत्री ने दिया सांकेतिक चेक....
#
‘मिसेज एशिया’ के रूप में किया एशिया का प्रतिनिधित्व, 32 देशों की प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा, डॉ. रोहिणी झा ने जीता ‘क्वीन ऑफ इंस्पिरेशन 2026’ का खिताब.....
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
JPSC-JSSC आंदोलन के बीच बीजेपी का नगर निगम पर हमला, शहर में गंदगी को लेकर उठाए सवाल
#
भुइयां समाज की महापंचायत को लेकर दुलाल भुइयां का बड़ा ऐलान
#
धनबाद क्रिकेट संघ की AGM में बड़े फैसले स्वर्ण जयंती समारोह की तैयारी शुरू
#
बिहार में भीषण सड़क हादसे में 3 पर्यटकों की हुई मौत,हादसे के बाद 102 निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा ने बचाई 22 से अधिक घायलों की जान
#
शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल! ब्लैकबोर्ड के बदले बंद दरवाजे पर पढ़ाते दिखे शिक्षक