Date: 12/09/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
काश के सफेद फूल दे रहे मां दुर्गा के आगमन का संदेश
9/12/2026 12:40:49 PM IST
23
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad
: शरद ऋतु की दस्तक के साथ ही प्रकृति का रूप भी बदलने लगता है। खेतों और खुले मैदानों में दूर तक लहराते सफेद काश के फूल मानो प्रकृति के आंगन को सफेद चादर से सजा देते हैं। इन फूलों का खिलना सिर्फ मौसम बदलने का संकेत नहीं माना जाता, बल्कि सनातन संस्कृति और ग्रामीण जीवन में इसे मां दुर्गा के आगमन से भी जोड़कर देखा जाता है।
मान्यता है कि जब मानसून विदा होने लगता है और शरद ऋतु की शुरुआत होती है, तब काश के फूल खिल उठते हैं। इनके लहलहाने के साथ ही महालया और देवी पक्ष के आगमन की आहट महसूस होने लगती है। यही वजह है कि काश के सफेद फूलों को मां दुर्गा के पृथ्वी पर आगमन का प्राकृतिक संकेत माना जाता है।
हवा के साथ झूमते काश के फूलों को देखकर ऐसा लगता है जैसे प्रकृति स्वयं मां दुर्गा और उनके भक्तों के स्वागत के लिए अपनी बाहें फैलाए खड़ी हो। ग्रामीण इलाकों में इन फूलों का प्राकृतिक सौंदर्य लोगों को खास तौर पर आकर्षित करता है और दुर्गापूजा के आने का उत्साह भी बढ़ा देता है।
काश के स्फुल को लेकर मंदिर के पुजारी की माने तो
काश के फूलों की सफेदी शांति पवित्रता और नई शुरुआत का प्रतीक मानी जाती है। ऐसे में जब चारों ओर काश के फूल खिलते हैं तो वातावरण में एक अलग ही आध्यात्मिक एहसास दिखाई देने लगता है।
यानी काश का खिलना सिर्फ मौसम के बदलने की कहानी नहीं बल्कि उस उत्सव की दस्तक भी है जिसका इंतजार हर साल भक्तों को बेसब्री से रहता है। मां दुर्गा के स्वागत के लिए प्रकृति भी जैसे पहले से ही तैयार होने लगती है।
धनबाद से कोयलांचल लाइव के लिए दीपक की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
पूर्वी सिंहभूम सेंट्रल दुर्गा पूजा कमिटी की बैठक ,धूम धाम से पूजा मनाने का लिया गया निर्णय
#
गणेश महोत्सव को लेकर गांधी मैदान में गणेश पूजा आयोजन समिति की हुई बैठक
#
श्री हनुमान मंदिर बड़ी मठिया में धूमधाम से संपन्न हुआ श्रीकृष्ण छठीहार महोत्सव, सोहर और बधाई गीतों से गूंजा परिसर
#
काश के फूलों ने बिखेरी प्राकृतिक खूबसूरती, सफेद चादर जैसी दिख रही पूर्वी सिंहभूम की धरती
#
300 साल पुराने रास-बिहारी मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, लकड़ी की राधा-कृष्ण प्रतिमा बनी आस्था का केंद्र
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
सदर अस्पताल में सैकड़ों पोस्टमार्टम और इंज्यूरी रिपोर्ट लंबित, कोर्ट ने उपाधीक्षक पर लगाया 5 हजार का जुर्माना
#
जमीन विवाद में फर्जी दस्तावेज से कब्जे का आरोप, पीड़ित परिवार ने मांगा न्याय
#
लाठीचार्ज और आंसू गैस पर जताई नाराजगी, CBI जांच की मांग को लेकर भाजपा ने छात्रों के समर्थन का किया ऐलान
#
रोजगार की तलाश में दूसरे राज्य गए मजदूर की दर्दनाक मौत, आर्थिक सहायता और सुरक्षा की बढ़ी मांग
#
फ्लैट परिसर में सुरक्षा गार्डों से मारपीट, थाने में शिकायत दर्ज