Date: 24/10/2026 Saturday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

सड़क सुरक्षा के लिए परिवहन सचिव और डीटीओ ने चलाया अभियान , यमराज ने दी नियमों की सीख

10/24/2026 3:39:03 PM IST

16
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Ranchi : सड़क सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग ने जागरूकता अभियान चलाया। दलादली चौक पर परिवहन सचिव राजीव रंजन, डीटीओ अखिलेश कुमार और अन्य अधिकारी लोगों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक करते नजर आए। इस अभियान की खास बात यह रही कि यमराज की वेशभूषा में एक कलाकार भी सड़क पर उतरा। यमराज ने वाहन चालकों से संवाद कर उन्हें यातायात नियमों का पालन करने की सीख दी। बिना हेलमेट बाइक चलाने, सीट बेल्ट नहीं लगाने, नशे में गाड़ी चलाने और वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने वालों को चेतावनी दी गई। यमराज ने लोगों को समझाया कि सड़क पर की गई छोटी-सी लापरवाही भी जानलेवा साबित हो सकती है। वहीं, जो लोग हेलमेट पहनकर और सीट बेल्ट लगाकर यातायात नियमों का पालन करते दिखे, उन्हें यमराज ने लंबी उम्र का आशीर्वाद भी दियाइस अभियान का उद्देश्य लोगों को यह संदेश देना था कि सड़क सुरक्षा केवल नियम नहीं, बल्कि जिंदगी बचाने की जिम्मेदारी है। इसलिए खुद भी सुरक्षित रहें और दूसरों की सुरक्षा का भी ध्यान रखें।
 
कोयलांचल लाइव डेस्क ।