Date: 15/09/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
पाँचवीं अनुसूची क्षेत्रों में प्रस्तावित परिसीमन को लेकर आदिवासी संगठन चिंतीत.....
9/15/2026 4:13:39 PM IST
17
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Ranchi
: झारखंड के पाँचवीं अनुसूची क्षेत्रों में प्रस्तावित परिसीमन को लेकर आदिवासी संगठनों ने चिंता जताई है। इसी मुद्दे को लेकर पूर्व मंत्री बंधु तिर्की के नेतृत्व में विभिन्न आदिवासी संगठनों और समाजसेवियों का एक प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मिला और उन्हें ज्ञापन सौंपा। संगठनों ने परिसीमन में केवल जनसंख्या को आधार नहीं बनाने और पाँचवीं अनुसूची की संवैधानिक भावना को ध्यान में रखने की मांग की है। प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को परिसीमन से जुड़ी आशंकाओं और आदिवासी समुदाय से जुड़े विभिन्न मुद्दों की जानकारी दी। हालांकि अभी परिसीमन को लेकर कोई आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ है, लेकिन संभावित बदलावों को लेकर आदिवासी संगठनों में चिंता है। परिसीमन होना तो तय है, लेकिन परिसीमन से संबंधित जो आशंकाएं हैं, हालांकि अभी नोटिफिकेशन नहीं हुआ है, उन आशंकाओं से महामहिम राज्यपाल को अवगत कराया गया है।
इसके साथ ही आदिवासियों से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा हुई। इसमें डेमोग्राफी का मामला है, क्योंकि यहां की डेमोग्राफी में बदलाव आया है। ट्राइबल सब-प्लान, सीएनटी एक्ट और पेसा कानून जैसे महत्वपूर्ण विषय भी हैं।
हम लोगों ने दो अलग-अलग पहलुओं पर अपनी बात रखी। पहला संवैधानिक पहलू कि कानूनन क्या व्यवस्था होनी चाहिए और दूसरा यहां की जमीनी स्थिति। हमने बताया कि जनसंख्या में कमी, पलायन और विस्थापन जैसे मामलों का भी यहां असर पड़ा है।
अगर परिसीमन में सिर्फ पॉपुलेशन को आधार बनाया गया और इन तमाम पहलुओं पर राज्य सरकार ने ध्यान नहीं दिया, तो आने वाले दिनों में आदिवासियों के लिए बहुत बड़ा खतरा पैदा हो सकता है।
इसलिए सरकार से भी हम लोग मिलेंगे और इन संवैधानिक पहलुओं को सामने रखेंगे। इसके साथ ही राज्य के सांसदों से भी मिलेंगे और सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से इस मुद्दे पर बात करेंगे।
आज आदिवासियों के बीच इस विषय को लेकर चिंता है। हमने महामहिम राज्यपाल से भी इस पर बात की है और उन्होंने भी इस विषय की गंभीरता को महसूस किया है। अगर समय रहते सभी राजनीतिक दलों और संबंधित लोगों ने इस पर कदम नहीं उठाया, तो आने वाले दिनों में गंभीर संकट पैदा हो सकता है। पाँचवीं अनुसूची, जनसांख्यिकीय बदलाव और परिसीमन से जुड़े अन्य संवैधानिक एवं कानूनी पहलुओं पर प्रतिनिधिमंडल की ओर से भी अपनी बात रखी गई।
रांची से कोयलांचल लाइव के लिए प्रशांत जयवर्धन की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
एसआईआर प्रक्रिया को लेकर भाजपा और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी
आमने-सामने टकराया .....
#
दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के दशकर्म संस्कार में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास उनके आवास पहुंचकर दी श्रद्धांजलि ...
#
आजसू पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मुलाकात कर गोमिया विधानसभा क्षेत्र से जुड़े कई अहम मुद्दों पर ज्ञापन सौंपा....
#
बजडाघाट पुल को लेकर स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर इरफान अंसारी ने दिया बड़ा बयान, कहा बालू माफियाओं के कारण पुल हुई ....
#
प्रधानमंत्री का जन्मदिन के आयोजन को लेकर बाबूलाल मरांडी ने आज रांची में पत्रकारों से बातचीत की .....
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
सब्जी मार्केट में हवाई फायरिंग, दहशत का माहौल
#
शहीद वायु अग्निवीर दानिश आलम के परिजनों को 21 लाख की अनुग्रह राशि, मंत्री और डीएम ने सौंपा चेक
#
JPSC परीक्षा घोटाले के मामले में CID की बड़ी कारवाही, पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते पहुंचे मुख्यालय
#
बांग्लादेश सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया का मजबूत स्क्वॉड, कमिंस-हेजलवुड-लियोन की वापसी
#
गणेश चतुर्थी को लेकर जामताड़ा, मिहिजाम में तैयारी पूरी कल विराजमान होंगे गजानंद