Date: 30/10/2026 Friday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
भोपाल
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
छठ घाटों का डीएम ने नाव से किया निरीक्षण, खतरनाक घाटों पर बैरिकेडिंग के निर्देश
10/29/2026 3:39:45 PM IST
22
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Munger:
छठ महापर्व को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और गंगा घाटों पर आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर ने नाव से गंगा नदी के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने घाटों पर साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था और खतरनाक घाटों की स्थिति का जायजा लिया। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को समय रहते सभी तैयारियां पूरी करने और खतरनाक घाटों पर बैरिकेडिंग कराने के निर्देश दिए। छठ महापर्व को सुरक्षित और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए मुंगेर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। इसी कड़ी में जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर ने अधिकारियों की टीम के साथ नाव से गंगा नदी के विभिन्न छठ घाटों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने बबुआ घाट, जेल घाट, कष्टहरणी घाट, जहाज घाट, सोझी घाट, बेलवा घाट और दोमंठा घाट सहित अन्य घाटों की स्थिति का जायजा लिया। घाटों पर फैली गंदगी को देखते हुए उन्होंने तत्काल सफाई कराने और नियमित रूप से साफ-सफाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। वहीं, खतरनाक घाटों को चिह्नित कर वहां बैरिकेडिंग कराने और श्रद्धालुओं के आवागमन पर रोक लगाने के लिए आवश्यक कदम उठाने को कहा। इसके साथ ही सभी घाटों पर पर्याप्त रोशनी, साफ-सफाई और अन्य बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश नगर आयुक्त को दिया। इस निरीक्षण के दौरान अपर समाहर्ता सुमन कुमार साह, नगर आयुक्त पार्थ गुप्ता, महापौर कुमकुम देवी, उप विकास आयुक्त अजीत कुमार सिंह सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि छठ महापर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। जिला प्रशासन ने छठव्रतियों और श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे निर्धारित सुरक्षित घाटों पर ही अर्घ्य अर्पित करें और प्रशासन द्वारा चिह्नित खतरनाक घाटों पर जाने से बचें, ताकि छठ महापर्व को सुरक्षित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जा सके।
मुंगेर से कोयलांचल लाइव के लिए इम्तियाज़ खान की रिपोर्ट ।
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
4000 करोड़ की रामायण से 109 साल पुरानी ‘लंका दहन’ तक, जानिए पहली रामायण फिल्म की कहानी
#
नासिक बैंड की धुन और छऊ नृत्य के बीच मां दुर्गा की भव्य विदाई, झूम उठे श्रद्धालु...
#
कांड्रा में 75 फीट के रावण का भव्य दहन 70 हजार से अधिक लोगों की उमड़ी भीड़..
#
कतरास मेले में परिवार संग पहुंचे धनबाद एसएसपी प्रभात कुमार सुरक्षा व्यवस्था का भी लिया जायजा!
#
माँ दुर्गा के प्रतिमा का विसर्जन...
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
एसआईआर पर सख्ती, कागजात नहीं दिए तो मतदाता सूची से कट सकता है नाम
#
शूटिंग में आर्ची कोमल ने .22 बोर 50 मीटर शूटिंग में हासिल किया कांस्य पदक, धनबाद राइफल क्लब ने किया सम्मानित
.....
#
अपराधी हुए बेलगाम 18 वर्षीय छात्र को मारी गोली , दुर्गा पूजा देखने गया था युवक ,जाँच में जुटी पुलिस
#
धनबाद में न्यू चेतन ऑर्नामेंट्स के तीसरे शोरूम का 26 अक्टूबर को होगा भव्य शुभारंभ, ग्राहकों को मिलेगा खास ऑफर...
#
स्वास्थ्य मंत्री ने किया आधुनिक डिजिटल क्लास रूम का शिलान्यास भाजपा को लिया आड़े हाथ