Date: 22/10/2026 Thursday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
माँ दुर्गा के प्रतिमा का विसर्जन...
10/21/2026 3:21:30 PM IST
26
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur :
लौहनगरी में आज विजयादशमी के पावन अवसर पर मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन शुरू हो चुका है, शहर के विभिन्न पूजा पंडालों से निकल रहे जुलूसों में ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच भक्त झूम उठे हैं। ‘जय मां दुर्गा’ और ‘अगले बरस फिर आना मां’ के जयकारों से पूरा माहौल भक्ति और उत्साह से सराबोर हो चूका है। शारदीय नवरात्र के दसवें दिन बुधवार सुबह से ही विसर्जन की प्रक्रिया शुरू हो गई। इससे पहले पंडालों में महिलाओं ने पारंपरिक सिंदूर खेला की रस्म निभाई। मां दुर्गा को सिंदूर अर्पित कर उन्होंने अखंड सौभाग्य, सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। फिर एक-दूसरे को सिंदूर लगाकर विजयादशमी की शुभकामनाएं दीं। भावुक वातावरण में मां को विदाई देते हुए कई भक्तों की आंखें नम हो गईं।इसके बाद पूजा समितियों ने प्रतिमाओं को निर्धारित मार्गों से स्वर्णरेखा, भुइयांडीह, दोमुहानी, बड़ौदा, सती घाट,नरवा और अन्य विसर्जन स्थलों की ओर रवाना किया। सड़कों पर ढोल-नगाड़ों की धूम से भक्त नाचते-गाते मां के साथ चल रहे हैं। जुलूसों में उत्साह इतना है कि लोग रास्ते में रुक-रुककर नृत्य कर रहे हैं और मां से अगले साल फिर आने की प्रार्थना कर रहे हैं।जिला प्रशासन ने विसर्जन को शांतिपूर्ण और सुरक्षित बनाने के लिए पुख्ता इंतजाम किए हैं।... उपायुक्त राजीव रंजन और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. ऐहतेशाम वकारिब ने मंगलवार को ही विभिन्न घाटों का निरीक्षण किया था। गहरे पानी वाले क्षेत्रों को चिह्नित कर बैरिकेडिंग और चेतावनी संकेत लगाए गए हैं। गोताखोर और रेस्क्यू टीमें तैनात हैं। यातायात व्यवस्था भी सख्त है, संवेदनशील क्षेत्रों को पूरी तरह सील रखा गया है। शहरभर में लगभग सैकड़ों प्रतिमाएं विभिन्न घाटों पर विसर्जित की जा रही हैं। प्रशासन की ओर से स्वच्छता, रोशनी, पेयजल और भीड़ नियंत्रण का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। इस तरह नौ दिनों के भक्ति और उत्सव के बाद लौहनगरी मां दुर्गा को विदा कर रही है। भक्तों का एक ही स्वर है—‘मां, अगले बरस फिर आना और हमारे जीवन में सुख-शांति बनाए रखना।
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट।
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
महिलाओं ने सिन्दूर खेला के साथ मां दुर्गा को दी गई भावभीनी विदाई,महिलाश्रद्धालुओं ने कहा ....
#
ढोल-नगाड़ों के साथ किन्नर समाज ने दी मां दुर्गा को विदाई, सुनैना किन्नर ने मांगी कोयलांचल की खुशहाली
#
दो पक्षों में भीषण लड़ाई के कारण इलाके में दशहत का माहौल मौके पे पुलिस पहुंची ,अपराधी गिरफ्तार
#
विजयदशमी पर कलश विसर्जन, मां दुर्गा को दी जाएगी विदाई
#
विवाहित महिलाओं ने सिंदूर खेलकर माँ दुर्गा को दी अंतिम विदाई
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
राज्यपाल के जाते ही छात्र संघ ने विश्वविद्यालय में किया हंगामा
#
नहर में डूबने से युवक की मौत, चार दिन बाद मिला शव; गांव में पसरा मातम
#
जादूगोड़ा चौक के पास पूजा पंडाल में पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने पूजा पंडाल का उद्घाटन किया....
#
धमाके के साथ धंसी जमीन,दरारों से निकली आग और जहरीला धुआं ,बरारी छह नंबर बस्ती में भू-धंसान से मचा हड़कंप............
#
पुलिस मुठभेड़ में राहुल दुबे गिरोह के दो गुर्गे घायल, एक फरार