Date: 30/10/2026 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

गुजरात में पीएम मोदी का विपक्ष पर निशाना, बोले कुछ लोगों को देश का विकास पसंद नहीं ...

10/30/2026 1:23:56 PM IST

11
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Delhi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज गुजरात के बनासकांठा में कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी और उनका उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री मोदी ने माताओं, बच्चों, किसानों और पशुपालकों के सशक्तिकरण से जुड़ी कई परियोजनाओं का शिलान्यास किया। प्रधानमंत्री मोदी ने पीएम किसान सम्माननिधि की 24वीं किस्त भी जारी की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा, 'विपक्षी नेता मोदी को बदनाम करना चाहते हैं। उन्हें देश का विकास अच्छा नहीं लग रहा। देश में संकट आने पर उन्हें खुशी मिलती है।'
'हमने किसानों पर बोझ नहीं पड़ने दिया'
पीएम मोदी ने मिडिल ईस्ट युद्ध के चलते देश के सामने आई समस्याओं के बारे में भी जिक्र किया। पीएम ने कहा, 'जब दुनिया में खाद के दामों में उछाल आया, तब भी हमने अपने देश के किसानों पर इस महंगी खाद का बोझ नहीं पड़ने दिया।'प्रधानमंत्री ने आगे कहा, 'दुनिया में फर्टिलाइजर की कीमत आसमान तक पहुंची। यूरिया की कीमतें बढ़ीं। फिर भी हमने अपने देश के किसानों पर महंगाई का असर नहीं पड़ने दिया।'
'MSP का वादा पूरा किया'
प्रधानमंत्री मोदी ने MSP पर अपनी सरकार के काम को बताते हुए कहा, 'पिछली सरकारों ने MSP (न्यूनतम समर्थन मूल्य) के मुद्दे पर भी किसानों को केवल धोखा दिया, लेकिन हमारी सरकार ने ही MSP का अपना वादा पूरा किया है।'
 
 
कोयलांचल लाइव डेस्क