Date: 31/10/2026 Saturday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

लगातार तीन जीत के बाद भारत को न्यूजीलैंड ने दी शिकस्त...

10/30/2026 4:19:07 PM IST

19
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team

Delhi : आखिरकार न्यूजीलैंड में भारतीय टीम का विजयी रथ रुक गया। शुक्रवार को ऑकलैंड में खेले गए चौथे टी20 मैच में भारत को न्यूजीलैंड के हाथों 87 रनों से हार का सामना करना पड़ा। पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने ग्लेन फिलिप्स के शतक के दम पर सात विकेट खोकर 259 रन बनाए। टीम इंडिया इस विशाल स्कोर के सामने 20 ओवरों में नौ विकेट खोकर 172 रन ही बना सकी।फिलिप्स ने 49 गेंदों पर छह चौके और 10 चौकों की मदद से 107 रन बनाए। उनके अलावा माइकल ब्रेसवेल ने 25 गेंदों पर चार चौके और छह छक्कों की मदद से 65 रनों का योगदान दिया। भारत की तरफ से कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका।

कोयलांचल लाइव डेस्क