Date: 28/09/2026 Monday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
अपराधियों ने फोरलेन निर्माण साइट पर रोलर में लगाई आग, पुलिस से मुठभेड़ के बाद अपराधी भागे , गिरफ्तारी के लिए चल रही है छापेमारी ...
9/27/2026 4:32:06 PM IST
19
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Lohardaga
: लोहरदगा कुड़ू थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन नेशनल हाईवे-39 फोरलेन सड़क परियोजना के साइट पर अपराधियों ने तांडव मचाने की कोशिश की है। बाइक पर आए अपराधियों ने साइट पर खड़ी एक रोलर मशीन में आग लगा दी, जिससे चालक सीट का कवर तथा स्टेयरिंग जल गया। आग मजदूरों ने तुरंत बुझा दी। अपराधी ने प्लास्टिक की बोतल में पेट्रोल लेकर आए थे, जिसे रोलर में छिड़क कर आग लगाने का प्रयास किया।
वहां पर कुडू थाना पुलिस की पेट्रोलिंग टीम और सैट की टीम मौजूद थी। अपराधियों की हरकत देखकर पुलिस टीम सक्रिय हो गई। पुलिस टीम को देखकर अपराधियों ने दो राउंड फायरिंग की। पुलिस की ओर से तीन राउंड फायरिंग की गई।
एसपी सादिक अनवर रिजवी का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस टीम ने जांच की है। अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है। पुलिस की सक्रियता और जवाबी कार्रवाई के दबाव में अपराधी बाइक से चंदवा, लातेहार की ओर भाग निकले। कुडू थाना प्रभारी नीरज झा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और इलाके की घेराबंदी कर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए सघन छापेमारी अभियान चलाया। हालांकि अपराधी फरार होने में सफल रहे। घटना के बाद निर्माण कार्य में लगे मजदूरों और कर्मचारियों के बीच भय का माहौल व्याप्त है। पुलिस घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच में जुटी है तथा अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
गौरतलब है कि महीने भर पहले लोहरदगा में ही बाइपास सड़क परियोजना के साइट पर इसी तरह बाइक पर आए दो अपराधियों ने हमला, आगजनी करके एक कर्मी को गोली मारकर घायल कर दिया था। दोनों ही वारदात को पलामू के आपराधिक गिरोह द्वारा अंजाम देने की बात सामने आ रही है।
रांची से कोयलांचल लाइव के लिए एन तिवारी की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
छेड़छाड़ और मारपीट को लेकर भुईयां समाज ने पीड़िता को न्याय दिलाने की प्रशासन से लगाई गुहार....
#
अपराध नियंत्रण और शहर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस एक्शन मोड में, चलाया एंटी क्राइम चेकिंग अभियान ,संदिग्ध गतिविधियों पर नजर ....
#
पुलिस ने नकली और अवैध सिगरेट की बड़ी खेप बरामद किया , पिकअप वाहन
में
4.08 लाख सिगरेट जब्त....
#
एंटी क्राइम चेकिंग में पकड़े गए में 20 वाहन, सिटी सेंटर और बैंक मोड़ में विशेष अभियान,ट्रैफ़िक डीएसपी ने संभाला मोर्चा
#
एसएसपी प्रभात कुमार ने कई थाना प्रभारियों को किया इधर से उधर, ब्रजकिशोर सिंह को सौपा कालू बथान ओपी का कमान,अभिषेक बने घनुड़ीह प्रभारी
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
मगध में CISF की बड़ी कार्रवाई, फुलवरिया साइडिंग के पीछे 275 टन अवैध कोयला बरामद, बरामद कोयले की अनुमानित कीमत ₹3.46 लाख बताई जा रही है ....
#
प्रस्तावित विश्वविद्यालय अधिनियम के खिलाफ गरजा VKSU, सैकड़ों शिक्षक-कर्मचारियों ने दिया धरना
#
जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षा में कथित अनियमितताओं पर रघुवर दास का हेमंत सोरेन को पत्र, सीबीआई जांच की मांग
#
साइबर अपराध पर धनबाद पुलिस का बड़ा प्रहार, गांव-गांव पहुंचेगा जागरूकता अभियान
#
विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या का परिजनों ने लगाया आरोप