Date: 02/11/2026 Monday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
भोपाल
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
CBI कार्यालय में सिंफर कर्मचारी से मारपीट का आरोप, तीन घंटे तक पीटने का दावा!
11/2/2026 12:25:24 PM IST
5
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Danbadh :
धनबाद के CBI कार्यालय में पूछताछ के दौरान सिंफर यानी CSIR-CIMFR के एक कर्मचारी के साथ कथित मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित कर्मचारी ने CBI अधिकारी संदीप सिंह, दीपक मीणा समेत चार लोगों पर डंडे और लात-घूंसों से करीब तीन घंटे तक पिटाई करने का आरोप लगाया है। कर्मचारी का दावा है कि मारपीट में उनकी दाहिनी जांघ पर गंभीर चोटें आई हैं और वह चलने-फिरने में भी असमर्थ हैं। पीड़ित ने सिंफर के उच्च पदाधिकारियों को लिखित शिकायत देकर न्याय की गुहार लगाई है। हालांकि, मामले में CBI का आधिकारिक पक्ष अभी सामने नहीं आया है। मामला 29 अक्टूबर 2026 का बताया जा रहा है। पीड़ित कर्मचारी विवेक सिंह के अनुसार, उन्हें पूर्व निदेशक से जुड़े कथित मानदेय वितरण घोटाले के मामले में पूछताछ के लिए धनबाद स्थित CBI कार्यालय बुलाया गया था। उन्हें सुबह साढ़े दस बजे कार्यालय पहुंचने को कहा गया था। विवेक सिंह का आरोप है कि पूछताछ के दौरान मनमुताबिक जवाब नहीं मिलने पर संदीप सिंह, दीपक मीणा और दो अन्य लोगों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। कर्मचारी का दावा है कि उनके साथ करीब तीन घंटे तक डंडे और पैरों से मारपीट की गई। पीड़ित कर्मचारी के मुताबिक, कथित मारपीट के कारण उनकी दाहिनी जांघ पर गंभीर चोटें आई हैं और कटने के निशान भी बन गए हैं। चोट की वजह से उन्हें चलने-फिरने में परेशानी हो रही है। कर्मचारी ने अपनी लिखित शिकायत में बताया है कि CSIR-CIMFR के डॉक्टर ने उन्हें एक सप्ताह तक आराम करने की सलाह दी है। उन्होंने जांच एजेंसी के कार्यालय में इस तरह के कथित व्यवहार पर सवाल उठाते हुए मामले में न्याय की मांग की है। विवेक सिंह ने अपनी आपबीती सिंफर के उच्च पदाधिकारियों को लिखित रूप में बताई है। उन्होंने आरोपों की गंभीरता को देखते हुए उचित कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित का कहना है कि आजाद भारत में किसी नागरिक के साथ जांच एजेंसी के कार्यालय में इस तरह का कथित व्यवहार बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। अब इस मामले में सिंफर प्रबंधन के रुख और आगे की कार्रवाई पर नजर रहेगी।
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
घनी आबादी के बीच पटाखों की दुकानें, बड़ी दुर्घटना के इंतजार में प्रशासन?
#
कोवाली थाना क्षेत्र में आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा!
#
दुकान पर पथर बाजी,फायरिंग और रंगदारी मांगने के आरोपी को police ने गिरफ्तार किया , एयर राइफल बरामद।
#
ट्रिपल लोडिंग दो बाइक के बीच हुई भीषण टक्कर ,एक की मौत, पांच घायल
#
दुकान पर पथर बाजी,फायरिंग और रंगदारी मांगने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया , एयर राइफल बरामद।
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
प्रेम विवाह के 3 मामले आए सामने, वीडियो जारी कर युवतियों ने परिजनों से की परेशान नहीं करने की अपील
#
16 वर्षीय मन्नत पांडेय ने रचा इतिहास, ‘इंडियाज टैलेंट फाइट’ के टॉप-15 में बनाई जगह; 30 सितंबर को टीवी राउंड.....
#
कतरास मेले में परिवार संग पहुंचे धनबाद एसएसपी प्रभात कुमार सुरक्षा व्यवस्था का भी लिया जायजा!
#
दीपावली-छठ की तैयारी तेज, घाटों की सफाई और खराब लाइटों को दुरुस्त करने का निर्देश!
#
बरोरा में दिनदहाड़े फायरिंग, बाल-बाल बचा युवक, पुलिस जांच में जुटी