Date: 02/11/2026 Monday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

घनी आबादी के बीच पटाखों की दुकानें, बड़ी दुर्घटना के इंतजार में प्रशासन?

11/2/2026 12:25:24 PM IST

6
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur : जमशेदपुर जुगस्लाई के घनी आबादी में पटाखे के कई दुकान खुलें, चिंता बढ़ी।उच्च न्यायालय के आदेशो की अवहेलना पर प्रशासन की चुप्पी से उठे सवाल।  जुगसलाई जैसे घनी आबादी वाले क्षेत्र में पटाखों का अवैध कारोबार एक बार फिर फलने-फूलने लगा है। दीपावली का त्योहार नजदीक आते ही क्षेत्र में पटाको की विक्री तेज हो चुकी हैं,कुछ लोगो के द्वारा पटाखों का भंडारण किए जाने की भी सुचना मील रही हैं, वहीं घनी आबादी के बीच इस तरह का कारोबार स्थानीय लोगों की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बन सकता है| आगजनी की स्थिति में दमकल पहुंचना भी चुनौती हैं, क्योंकि जुगसलाई क्षेत्र की संकरी गलियां और घनी आबादी आगजनी जैसी आपातकालीन परिस्थितियों में बड़ी चुनौती बन सकती हैं। यदि किसी गोदाम या दुकान में आग लगने की घटना होती है, तो दमकल वाहनों को घटनास्थल तक पहुंचने में भी परेशानी हो सकती है। इन्हीं संभावित खतरों को देखते हुए न्यायालय के सख्त आदेश के बाद जुगसलाई क्षेत्र में पटाखों की खरीद-बिक्री पर रोक लगाए जाने की बात कही जाती रही है। इसके बावजूद त्योहार के समय कथित तौर पर नियमों को ताक पर रखकर कारोबार किए जाने से स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ गई है। एक ओर जिला प्रशासन की ओर से अवैध पटाखा कारोबार पर सख्त कार्रवाई की बात कही जाती है, वहीं दूसरी ओर बाजार क्षेत्रों में कथित तौर पर पटाखों की दुकान खोलना गंभीर विषय हैं स्थानीय लोगों के बीच यह सवाल उठ रहा है कि जब जुगसलाई क्षेत्र में पटाखों के कारोबार पर रोक है, तो आखिर पटाखों विक्री कैसे हो रहा है? जानकारी मील रही हैं कुछ पटाखे दुकान का लाइसेंस भी नहीं हैं इसके वावजूद भी दुकाने खोला गया हैं, क्या संबंधित विभागों को इसकी जानकारी नहीं है या फिर कार्रवाई का इंतजार किसी बड़ी दुर्घटना के बाद किया जाएगा|आरटीआई कार्यकर्त्ता कमलेश कुमार ने कहा कि जुगस्लाई जैसी घनी आबादी में पटाखे दुकान खोलना एक गंभीर और चिंता का विषय हैं, हाई कोर्ट का अवेहलना दुकानदारों के द्वारा  किया जा रहा हैं, कई दुकान दारों का लाइसेंस भी नहीं हैं उसके वावजूद भी अबैध पटाखे दुकान खोला गया हैं। प्रसासन को तत्काल कार्रवाई करना चाहिए, जल्द इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री और डीजीपी को पत्र के माध्यम शिकायत करूँगा।
 
 

जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट