Date: 08/11/2026 Sunday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
भोपाल
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
घर में चल रहा था नशे का धंधा! पुलिस की छापेमारी में खुला बड़ा राज
11/8/2026 1:07:27 PM IST
17
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Munger
: मुंगेर जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। तारापुर थाना क्षेत्र के नवटोलिया में पुलिस ने एक घर के बाथरूम में चल रहे स्मैक पैकेजिंग के धंधे का खुलासा किया है। मौके से स्मैक की पैकेजिंग कर रहे तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इनके पास से 51.40 ग्राम स्मैक, इलेक्ट्रॉनिक तराजू, तीन मोबाइल फोन और दो मोटरसाइकिल समेत कई सामान बरामद किए हैं।
तारापुर पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि नवटोलिया निवासी धर्मेंद्र कुमार उर्फ गुड्डू अपने घर से मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री का कारोबार चला रहा है। सूचना मिलते ही एसडीपीओ तारापुर के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर चिह्नित घर में छापेमारी की गई। इस दौरान घर के बाथरूम में तीन लोग स्मैक की पैकेजिंग करते मिले। पुलिस को देखते ही तीनों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस जवानों ने खदेड़कर उन्हें पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान नवटोलिया निवासी धर्मेंद्र कुमार उर्फ गुड्डू, मानिकपुर निवासी अरुण तांती और धौनी निवासी रोहित कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके से 51.40 ग्राम स्मैक, एक इलेक्ट्रॉनिक वजन मशीन, तीन मोबाइल फोन, दो मोटरसाइकिल, चार लाइटर और पैकेजिंग में इस्तेमाल होने वाली एल्युमिनियम फॉयल बरामद की है। पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपितों ने घर में मादक पदार्थ की पैकेजिंग, तौल और बिक्री करने की बात स्वीकार की है। तीनों खुद भी नशे का सेवन करते थे। इस मामले में तारापुर थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर तीनों आरोपितों को न्यायिक प्रक्रिया के तहत भेज दिया गया है। वहीं, इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।
मुंगेर से कोयलांचल लाइव के लिए इम्तियाज़ खान की रिपोर्ट |
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
सड़क हादसे में बुझ गए तीन घरों के चिराग, कई छात्र घायल ......
#
दीपावली के मौके पर पटाखा लाइसेंस लेकर भी घाटे में दुकानदार ! अवैध दुकानों पर प्रशासन मौन क्यों
#
बागबेडा स्थित प्रसिद्ध छठ घाट का आज सुभाष युवा मंच और स्थानीय लोगों ने संयुक्त रूप से निरीक्षण किया।
#
आज अपने गृह जिला मुंगेर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कल्याणपुर पहुँचकर 11 लाख 11 हजार 111 दीपों के दीपोत्सव के साक्षी बनेंगे ।
#
धनतेरस पर सोने-चांदी की खरीदारी के लिए तैयार सराफा बाजार
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
गंगा में फिर आया उफान, 24 घंटे में 72 सेंटीमीटर बढ़ा जलस्तर; सीताचरण के परिवारों ने छोड़े घर, लोगों में बड़ी चिंता....
#
बीसीसीएल कर्मियों की बल्ले-बल्ले, दुर्गापूजा से पहले खाते में आएंगे ₹1,10,250 बोनस, 31 हजार कोयला कर्मियों को मिलेगा लाभ.....
#
रेलवे मालगोदाम में 100 साल से जारी दुर्गा पूजा की तैयारी तेज, केदारनाथ थीम पर बनेगा भव्य पंडाल....
#
दुर्गा पूजा से पहले अवैध शराब पर उत्पाद विभाग का शिकंजा 200 लीटर शराब और 12 हजार किलो जावा महुआ जब्त....
#
सड़क का हुआ शिलान्यास ,नहीं शुरू हुआ काम,.कांग्रेस ने ग्रामीण कार्य विभाग पर लगाया आरोप !