Date: 11/11/2026 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

 बिचाली लदे ओवरलोड मैजिक वाहन में लगी भीषण आग, देखते देखते खाक हुआ वाहन 
 

11/11/2026 6:33:08 PM IST

6
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad : झरिया के जोड़ापोखर थाना क्षेत्र अंतर्गत डिगवाडीह गणेश पूजा मैदान के समीप बुधवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब बिचाली से लदे एक ओवरलोड मैजिक वाहन में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरा वाहन आग की लपटों से घिर गया। कुछ ही देर में मैजिक वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मैजिक वाहन में बिचाली लदी हुई थी। इसी दौरान अचानक शॉर्ट सर्किट होने से वाहन में आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गईं। सड़क पर आग का भयावह मंजर देख आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल अग्निशमन विभाग को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। हालांकि, आग इतनी तेजी से फैली कि दमकल कर्मियों के पहुंचने तक पूरा वाहन उसकी चपेट में आ चुका था। काफी मशक्कत के बावजूद मैजिक वाहन को जलने से नहीं बचाया जा सका। घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। गनीमत रही कि इस अगलगी में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हालांकि, वाहन पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया। घटना के बाद इलाके में कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
 
झरिया से कोयलांचल लाइव के लिए शिवम् पांडेय की रिपोर्ट|