Date: 17/08/2026 Monday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

दिव्यांगों के बीच अंकिता सिन्हा ने मनाया जन्मदिन, चेहरे पर बिखेरी मुस्कान

8/17/2026 2:35:02 PM IST

12
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
जमशेदपुर: अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त कवयित्री अंकिता सिन्हा ने अपना जन्मदिन खास अंदाज में मनाया। उन्होंने जमशेदपुर के सुंदरनगर स्थित चेसायर होम पहुंचकर दिव्यांग बच्चों और महिलाओं के साथ जन्मदिन की खुशियां साझा कीं। इस दौरान अंकिता सिन्हा ने चेसायर होम में रहने वाले लोगों के बीच फल-फ्रूट का वितरण किया और उनके साथ आत्मीय बातचीत भी की। उन्होंने कहा कि जन्मदिन मनाने का सबसे सुंदर तरीका दूसरों के चेहरे पर मुस्कान लाना है।
 
स्नेहपूर्ण पहल की हुई सराहना
अंकिता सिन्हा की इस पहल की चेसायर होम के लोगों ने सराहना की और उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद दिया। उनके इस प्रयास ने जन्मदिन के अवसर को सेवा और संवेदना से जोड़ दिया। कार्यक्रम के दौरान अपनापन और खुशी का माहौल देखने को मिला। अंकिता सिन्हा ने कहा कि जरूरतमंद और विशेष headliलोगों के साथ खुशियां बांटना उनके लिए बेहद भावुक और यादगार अनुभव रहा। यह आयोजन महज जन्मदिन का उत्सव नहीं रहा, बल्कि समाज सेवा, मानवीय संवेदना और दूसरों के जीवन में खुशियां बांटने का सुंदर संदेश भी दे गया।
 
कोयलांचल लाइव के लिए जमशेदपुर से बिनोद केसरी की रिपोर्ट