Date: 27/10/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

झरिया के राजा तालाब में सजेगी भक्ति की महफिल, 1 नवंबर को भव्य गंगा आरती और दीप उत्सव!

10/27/2026 11:06:45 AM IST

20
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team

Dhanbad : झरिया के राजा तालाब में आस्था और भक्ति का भव्य संगम देखने को मिलेगा। आगामी 1 नवंबर, रविवार को यहां भव्य गंगा आरती, दीप उत्सव और भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। इस आध्यात्मिक कार्यक्रम में झरिया विधायक रागिनी सिंह और धनबाद के महापौर संजीव सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। दीपों की जगमगाती रोशनी, गंगा आरती की दिव्यता और भजनों की मधुर गूंज से राजा तालाब का वातावरण भक्तिमय होगा। शाम 5 बजे से शुरू होने वाले इस आयोजन में श्रद्धालुओं को आस्था और आध्यात्मिकता का अनूठा अनुभव मिलेगा। यह आयोजन झरिया की धार्मिक परंपरा और सांस्कृतिक विरासत को नई पहचान देने का प्रयास है। आयोजकों ने झरिया वासियों से परिवार सहित पहुंचकर इस भव्य आयोजन का हिस्सा बनने की अपील की है। तो 1 नवंबर, रविवार को शाम 5 बजे राजा तालाब, झरिया पहुंचिए और भक्ति, श्रद्धा एवं दीपों के इस दिव्य उत्सव के साक्षी बनिए।

 

संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क