Date: 12/11/2026 Thursday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

झारखंड सरकार पर सीता सोरेन का हमला, राज्य में जमीन, बालू और कोयले की हो रही लूट..

11/12/2026 12:49:50 PM IST

18
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team

Jamtara : जामताड़ा  15 नवंबर को धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के साथ झारखंड स्थापना दिवस मनाया जाएगा। इसी अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से जनजातीय गौरव दिवस मनाने की तैयारी को लेकर जामताड़ा स्थित जिला भाजपा कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूर्व विधायक सह भाजपा नेत्री सीता सोरेन, भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित सरण, प्रदेश सह संयोजक मनीष दुबे सहित पार्टी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक के उपरांत भाजपा नेत्री सीता सोरेन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राज्य की हेमंत सोरेन सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वर्तमान झारखंड सरकार एक्टिव मोड में काम नहीं कर रही है। राज्य में विकास कार्यों की गति धीमी है और दूसरी ओर जमीन, बालू एवं कोयला जैसे बहुमूल्य खनिज संपदाओं की खुलेआम लूट हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य की संपदा का सही इस्तेमाल जनता के हित में नहीं हो रहा है। सीता सोरेन ने पुलिस-प्रशासन की कार्यशैली पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि पुलिस प्रशासन को आम जनता की समस्याओं और परेशानियों से कोई सरोकार नहीं रह गया है। उन्होंने सरायकेला-खरसावां जिले के एक थाने में महिला के साथ हुई कथित दुष्कर्म की घटना का जिक्र करते हुए राज्य में महिला सुरक्षा की स्थिति पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि जब थाने में ही महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं, तो आम महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सरकार की जवाबदेही पर सवाल उठना स्वाभाविक है। राज्य सरकार को ऐसी गंभीर घटनाओं पर संवेदनशीलता दिखाते हुए त्वरित और कठोर कार्रवाई करनी चाहिए।

 

जामताड़ा से कोयलांचल लाइव के लिए निशिकांत मिस्त्री की रिपोर्ट