Date: 14/10/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
12 साल बाद घर लौटा लापता बेटा, नवरात्र में मुंगेर के परिवार की खुशियां लौटीं...
10/14/2026 1:50:12 PM IST
23
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
मुंगेर
: हवेली खड़गपुर मुंगेर बिहार के मुंगेर जिले के हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के रतैठा गांव स्थित बेगमपुर मुसहरी में नवरात्र के बीच खुशियों की लहर दौड़ गई।मुंगेर मे 12 साल बाद घर लौटा लापता बेटा, नवरात्र में परिवार की खुशियां हुईं दोगुनी। बचपन में भटककर घर से दूर चला गया था सुभाष कुमार, बेटे को सामने देख छलक उठीं माता-पिता की आंखे। करीब 12 साल से लापता सुभाष कुमार जब सकुशल अपने घर लौटा, तो परिवार की खुशियां दोगुनी हो गईं। लंबे समय बाद बेटे को सामने देखकर माता-पिता और भाइयों की आंखें भर आईं। गांव में भी सुभाष की घर वापसी चर्चा का विषय बनी हुई है। परिजनों के मुताबिक, सुभाष वर्ष 2015 में बचपन में भटककर घर से दूर चला गया था। परिवार ने उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। समय बीतने के साथ परिजनों की उम्मीदें भी कमजोर पड़ने लगी थीं। अब करीब 12 साल बाद उसकी वापसी ने परिवार को भावुक कर दिया है। वर्तमान में सुभाष की उम्र करीब 20 वर्ष बताई जा रही है। सुभाष के भाई ने बताया कि उसकी मानसिक समझ थोड़ी कमजोर थी। बचपन में घर से भटकने के बाद वह अपने घर का पता भूल गया था। उसे केवल तारापुर और खड़गपुर का नाम याद था। बताया जाता है कि वह इतने वर्षों तक दिल्ली में रहा, हालांकि वहां उसने कैसे और कहां समय बिताया, इसकी पूरी जानकारी सामने नहीं आई है। परिजनों के अनुसार, तारापुर और खड़गपुर में कुछ लोगों ने सुभाष को पहचान लिया और उसे घर पहुंचाने में मदद की। इसके बाद 12 वर्षों से बिछड़े परिवार का मिलन संभव हो सका। सुभाष के पिता निरंजन सिंह, मां नीलम देवी और भाई श्याम कुमार, कुंदन कुमार, राकेश कुमार व रूपेश कुमार सहित परिवार के सभी सदस्य उसकी वापसी से बेहद खुश हैं। लंबे इंतजार के बाद बेटे को वापस पाकर परिवार में दीपावली जैसा माहौल है। नवरात्र के पावन अवसर पर हुई इस घर वापसी ने परिवार को ऐसी खुशी दी है, जिसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है।
मुंगेर से कोयलांचल लाइव के लिए इम्तियाज़ खान की रिपोर्ट।
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
चांदी की बड़ी खेप पकड़ी गई, 14.835 किलो आभूषण के साथ युवक हिरासत में...
#
शारदीय नवरात्र के मौके पर प्रशासन अलर्ट, बनाये गए नियंत्रण कक्ष और चेक पोस्ट
#
कपड़ा खरीदकर लौट रहे दो दोस्तों की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात वाहन ने बाइक को रौंदा .......
#
ममता बनर्जी पर हमले की कोशिश का दावा, चाकू के साथ 38 वर्षीय महिला हिरासत में...
#
दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट, सुरक्षा के लिए मॉक ड्रिल और ट्रैफिक रूट में बदलाव...
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
लायंस क्लब बाघमारा का पदस्थापना समारोह, नई कमेटी ने ली शपथ
#
पीएंडएम मॉल पर टाटा स्टील का बड़ा एक्शन! 2.23 करोड़ बकाया, 15 दिन की आखिरी मोहलत......
#
मानगो फ्लाईओवर का काम तेज, जल्द मिलेगी जाम से राहत; कांग्रेस ने बन्ना गुप्ता के प्रयासों को बताया अहम
#
हेड पोस्ट ऑफिस में सीबीआई का शिकंजा, 10 हजार की रिश्वत लेते ओवरसियर गिरफ्तार,डाक विभाग में मचा हड़कंप ....
#
बालू ट्रैक्टर पकड़ते ही भड़का गुस्सा, पुलिस पर पथराव लाठीचार्ज, दो हिरासत में