Date: 12/11/2026 Thursday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

छठ व्रतियों को विधायक राज सिन्हा की सौगात, साड़ी और लकड़ी का किया वितरण..

11/12/2026 12:49:50 PM IST

7
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team

Dhanbad : धनबाद विधायक राज सिंहा ने छठ पूजा के मौके पर गुरुवार को विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण करते हुए छठ व्रतियों के बीच साड़ी और लकड़ी का वितरण किया। इस दौरान उन्होंने गोधर, बसीरा मोड़ तथा बेकार  बांध दुर्गा मंडप के बीच साड़ी और लकड़ी का वितरण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह सामग्री प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी बांटी जा रही है। वहीं वार्ड पार्षद अशोक पाल ने कहा कि छठ पूजा को लेकर बेकार बांध की साफ सफाई पूरी कर ली गई है, छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो इसका खास ध्यान रखा जाएगा।

 

कोयलांचल लाइव डेस्क