Date: 14/11/2026 Saturday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

गया के सूर्यकुंड में उमड़ी छठ व्रतियों की भीड़, नहाय-खाय पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी
 

11/13/2026 2:06:03 PM IST

22
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Gaya : लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर प्रथम दिन छठ व्रतियों ने शहर के पौराणिक सूर्यकुंड में स्नान किया. इस दौरान शहर के रामानुज मठ के लोगों के द्वारा फल सामग्री का वितरण किया गया । वहीं सुरक्षा को लेकर प्रशासन के द्वारा सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। इस मौके पर रामानुजाचार्य मठ के प्रभारी स्वामी वेंकटेश प्रपन्नाचार्य ने कहा कि छठ पर्व को लेकर सूप एवं अन्य सामग्री का वितरण किया गया है, छठ व्रतियों के बीच यह सामग्री वितरण की गई है । यह काफी पवित्र पर्व माना जाता है, जिसमें लोग भगवान भास्कर की पूजा करते हैं। महिला श्रद्धालु बबीता मिश्रा ने कहा कि चार दिनों तक चलने वाले छठ महापर्व का शुभारंभ हो चुका है, आज नहाए-खाये का प्रथम दिन है, इस दिन हमलोग सूर्यकुंड में स्नान कर रहे हैं, इसके बाद घर जाकर प्रसाद बनाएंगे और अपने रिश्तेदार व मित्रों को भी प्रसाद खिलाएंगे।  छठव्रती आशा कुमारी ने बताया कि वह पटना से चलकर गया आई है, विगत 3 वर्षों से छठ पर्व कर रही हैं,  प्रथम दिन सूर्यकुंड में स्नान करने का महत्व है  भगवान सूर्य और छठ माता सब के जीवन में सुख, समृद्धि और शांति लाये, इसी कामना के साथ छठ पर्व कर रहे हैं। 
 
गया से कोयलांचल लाइव की लिए मनोज कुमार की रिपोर्ट।