Date: 10/10/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
महालया पर हीरापुर हरि मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, सुबह 4 बजे से मां की पूजा-अर्चना और महिषासुर मर्दिनी स्तोत्र पाठ से भक्तिमय हुआ माहौल...
10/10/2026 2:40:48 PM IST
13
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad
:धनबाद के हीरापुर स्थित हरि मंदिर, जिसे काली बाड़ी के नाम से भी जाना जाता है, में महालया के पावन अवसर पर भव्य पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। सुबह चार बजे से ही मंदिर में विशेष पूजा शुरू हुई, जिसमें श्रद्धालुओं ने पूरे भक्तिभाव के साथ हिस्सा लिया और मां काली का आशीर्वाद प्राप्त किया। महालया के अवसर पर मंदिर परिसर में भक्ति और उत्साह का विशेष माहौल देखने को मिला।
महालया के साथ ही मां दुर्गा के स्वागत की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में धनबाद के हीरापुर हरि मंदिर, काली बाड़ी में सुबह चार बजे से ही विशेष पूजा-अर्चना की गई। मंदिर में महिषासुर मर्दिनी स्तोत्र का पाठ हुआ, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन किए और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, महालया पितृपक्ष की समाप्ति और देवी पक्ष के आरंभ का प्रतीक है। इस दिन मां दुर्गा के धरती पर आगमन का संदेश माना जाता है। वहीं, दुर्गा पूजा की तैयारियों के बीच मूर्तिकार मां की प्रतिमा की आंखों को रंगकर उसे अंतिम रूप देते हैं। इस परंपरा को देवी की प्रतिमा में जीवंतता लाने से जोड़कर देखा जाता है। मंदिर के पुजारी भजन दा ने बताया कि महालया के दिन मां के स्वागत के लिए मंदिर परिसर में आतिशबाजी भी की जाती है। यह आयोजन श्रद्धालुओं के लिए विशेष धार्मिक महत्व रखता है और मां के आगमन की खुशी को दर्शाता है।
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
इस बार जमशेदपुर के भव्य पूजा पंडालों में बेहद एवं आकर्षक और थीम-आधारित पंडाल देखने को मिलेंगे...
#
उद्यमिता की राह पर भोजपुर के 197 युवा 34 को मिला स्वीकृत्यादेश, महिला और दिव्यांग उद्यमियों को मुख्यमंत्री ने दिया सांकेतिक चेक....
#
‘मिसेज एशिया’ के रूप में किया एशिया का प्रतिनिधित्व, 32 देशों की प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा, डॉ. रोहिणी झा ने जीता ‘क्वीन ऑफ इंस्पिरेशन 2026’ का खिताब.....
#
झॉलीवुड कलाकारों के जेपीएल सीजन-4 की तैयारियां तेज, धनबाद और लोहरदगा में भी होंगे मैच.....
#
भव्य डांडिया नाइट में डांडिया की धुन पर झूमीं महिलाएं
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
हिंदुओं की बलिदान के कारण ही पश्चिम बंगाल में भाजपा की आई सरकार - अग्निमित्रा पॉल
#
फायरिंग मामले का पुलिस ने किया खुलासा, देशी पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार
#
प्रेम प्रसंग और भूमि विवाद में लाठी-ईंट से हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार
#
लाखों का पंचायत घोटाला: RTI से हुआ बड़ा पर्दाफाश, 9 योजनाओं में 50 लाख के गबन का खुलासा, कार्रवाई का इंतजार
#
हथियारों के अवैध कारोबार का हुआ खुलासा, 145 जिंदा कारतूस के साथ हथियारों का जखीरा बरामद