Date: 05/11/2026 Thursday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
भोपाल
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
बांस से बन रहा मां काली का अनोखा दरबार, मुरली बगीचा में दिखेगा भव्य नजारा
11/5/2026 11:30:06 AM IST
13
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Gumla :
दीपावली के अवसर पर मां काली की पूजा को लेकर गुमला में तैयारियां जोरों पर हैं। शहर के विभिन्न इलाकों में आकर्षक पूजा पंडालों का निर्माण कराया जा रहा है। इसी बीच मुरली बगीचा की काली पूजा इस बार खास आकर्षण का केंद्र बनने जा रही है। यहां पूरी तरह बांस से भव्य पूजा पंडाल तैयार किया जा रहा है।
पंडाल निर्माण में आठ कारीगर दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। उत्तम नायक, कपिल नायक, रॉबिन चिक बड़ाईक, ऋतिक नायक और दीपक नायक सहित अन्य कारीगर पंडाल को आकर्षक रूप देने में जुटे हैं। कारीगर उत्तम नायक के अनुसार इस बार बांस से तैयार होने वाला पंडाल अपनी अनोखी बनावट के कारण श्रद्धालुओं को आकर्षित करेगा। खासकर रात के समय रोशनी के बीच इसकी खूबसूरती देखते ही बनेगी।
मुरली बगीचा काली पूजा समिति की ओर से भी निर्माण कार्य में लगे कारीगरों को हर संभव सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। पूजा पंडाल के साथ भव्य मंच और आकर्षक लाइटिंग की व्यवस्था की जा रही है। समिति का प्रयास है कि मां काली के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को भव्य और भक्तिमय वातावरण मिल सके।
काली पूजा के अवसर पर समिति की ओर से भव्य भंडारे और प्रसाद वितरण का भी आयोजन किया जाएगा। इसमें हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है। पूजा के लिए पुरोहितों की विशेष टीम भी मौजूद रहेगी जो मंत्रोच्चार के साथ मां काली की आराधना करेगी।
गौरतलब है कि गुमला में पटेल चौक, सिंचाई रोड और डीएसपी रोड सहित कई स्थानों पर मां काली की पूजा आयोजित की जाती है। लेकिन मुरली बगीचा की पूजा अपनी विशेष पहचान रखती है। यहां गुमला शहर के अलावा आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं और मां काली के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करते हैं। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रशासन और पूजा समिति की ओर से सुरक्षा एवं सुविधाओं की व्यवस्था की तैयारी की जा रही है।
गुमला से कोयलांचल लाइव के लिए अमित राज की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
कबूतरों के इश्क में जिंदगी गुजार दी, सालाना लाखों खर्च फिर भी नहीं कम हुआ शौक; गया के ‘पीजन मैन’ अनवर रिजवान की अनोखी कहानी
#
बबुरा गंगा नदी में मछुआरे के जाल में फंसा विशालकाय घड़ियाल, नजारा देख लोग हैरान
#
Akka Review: महिलाओं के साम्राज्य की जंग में कीर्ति-राधिका का जलवा, कैसी है नेटफ्लिक्स की पीरियड क्राइम ड्रामा...
#
शिवभक्ति का अनोखा अंदाज, गुलाटी मारते हुए सुल्तानगंज से देवघर की यात्रा
#
फैंस का इंतजार खत्म, ओटीटी पर इस प्लेटफॉर्म पर देख सकेंगे मिर्जापुर मूवी...
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
आरा में तेज हवा-बारिश का कहर, बिजली तार पर गिरा बड़ा पेड़; कई घंटे बिजली गुल और यातायात भी बाधित....
#
जमशेदपुर में बिंदल मॉल के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, 4 युवक घायल; टीएमएच में चल रहा इलाज......
#
अतिक्रमण पर प्रशासन का एक्शन, रांगाटांड़ से पांडरपाला तक खटालों और अवैध झोपड़ियों की नापी
#
उद्यमिता की राह पर भोजपुर के 197 युवा 34 को मिला स्वीकृत्यादेश, महिला और दिव्यांग उद्यमियों को मुख्यमंत्री ने दिया सांकेतिक चेक....
#
बर्मामाइंस में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी, पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ....