Date: 14/11/2026 Saturday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

होमगार्ड बहाली शुरू कराने की मांग तेज, 1259 पदों पर भर्ती का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

11/13/2026 2:06:03 PM IST

30
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
 jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम जिले में होमगार्ड बहाली का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों का सब्र अब जवाब देने लगा है। लंबे समय से भर्ती प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद लगाए बैठे अभ्यर्थियों ने अपनी मांगों को लेकर उपायुक्त से मुलाकात की और ज्ञापन सौंपा। अभ्यर्थियों का कहना है कि पूर्व में 1259 पदों पर होमगार्ड बहाली की घोषणा की गई थी, लेकिन अब तक भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी है। इससे हजारों अभ्यर्थियों के बीच निराशा और असमंजस की स्थिति बनी हुई है। अभ्यर्थियों ने जिला प्रशासन से जल्द बहाली की तिथि घोषित करने और पूरी प्रक्रिया को स्पष्ट करने की मांग की है। दरअसल पूर्वी सिंहभूम जिले में होमगार्ड के 1259 पदों पर बहाली की घोषणा के बाद से ही अभ्यर्थी भर्ती प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। कई अभ्यर्थियों ने इस बहाली के लिए लंबे समय से तैयारी कर रखी है। लेकिन अब तक भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं होने के कारण उनके सामने असमंजस की स्थिति बनी हुई है। इसी को लेकर अभ्यर्थियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त कार्यालय पहुंचा और अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। अभ्यर्थियों ने कहा कि वे लंबे समय से होमगार्ड बहाली की प्रतीक्षा कर रहे हैं। पूर्व में 1259 सीटों पर भर्ती की घोषणा की गई थी, लेकिन आज तक नियुक्ति प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पाई है। इससे अभ्यर्थियों में निराशा के साथ-साथ आक्रोश भी बढ़ रहा है। अभ्यर्थियों ने प्रशासन से मांग की कि युवाओं के भविष्य को ध्यान में रखते हुए बहाली को लेकर जल्द निर्णय लिया जाए। साथ ही भर्ती की संभावित तिथि, आवेदन से लेकर चयन प्रक्रिया तक की पूरी जानकारी सार्वजनिक की जाए, ताकि अभ्यर्थियों को अनिश्चितता का सामना न करना पड़े। अब देखना होगा कि अभ्यर्थियों की इस मांग पर जिला प्रशासन कब तक निर्णय लेता है और 1259 पदों पर होमगार्ड बहाली की प्रक्रिया कब शुरू होती है।
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट