Date: 14/11/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
sahebganj
गोमो
भोपाल
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
सूर्य नगरी देव में छठ की धूम, नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ आस्था का महापर्व
11/13/2026 2:06:03 PM IST
17
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Aurangabad
: बिहार के औरंगाबाद स्थित सूर्य नगरी देव में लोक आस्था के महापर्व छठ का भव्य आगाज हो गया है। चार दिवसीय अनुष्ठान के पहले दिन नहाय-खाय को लेकर सुबह से ही सूर्यकुंड में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। कोई संतान प्राप्ति की मन्नत लेकर पहुंचा है तो कोई परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना के साथ भगवान भास्कर के दरबार में हाजिरी लगा रहा है। सूर्यकुंड में आस्था की डुबकी और छठी मइया के गीतों से पूरी देव नगरी भक्तिमय हो उठी है। सूर्य नगरी देव में शुक्रवार की सुबह से ही छठ महापर्व को लेकर आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। चार दिवसीय छठ अनुष्ठान की शुरुआत नहाय-खाय के साथ हुई। सुबह होते ही सैकड़ों की संख्या में छठव्रती और श्रद्धालु पवित्र सूर्यकुंड पहुंचे। यहां श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई और भगवान सूर्य की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। नहाय-खाय के साथ ही छठव्रतियों ने पूरी पवित्रता और निष्ठा के साथ महापर्व का संकल्प लिया। परंपरा के अनुसार व्रती कद्दू-भात ग्रहण कर चार दिवसीय कठिन व्रत की शुरुआत करेंगी। घरों से लेकर देव के विभिन्न धार्मिक स्थलों तक छठी मइया के पारंपरिक गीत गूंजने लगे हैं। हर तरफ भक्ति और आस्था का माहौल नजर आ रहा है।
छठ महापर्व के अवसर पर सूर्य नगरी देव में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। बिहार के अलग-अलग जिलों के साथ झारखंड और उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों से लोग यहां पहुंच रहे हैं। कोई संतान प्राप्ति की मन्नत लेकर भगवान भास्कर के दरबार में आया है तो कोई मनोकामना पूरी होने पर आभार प्रकट करने पहुंचा है। श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बने देव में आने वाले दिनों में भीड़ और बढ़ने की संभावना है। चार दिनों तक चलने वाले इस महापर्व में नहाय-खाय के बाद खरना, अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य और फिर उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने की परंपरा निभाई जाएगी। फिलहाल नहाय-खाय के साथ ही पूरी सूर्य नगरी छठी मइया की भक्ति में सराबोर हो गई है।
औरंगाबाद से कोयलांचल लाइव के लिए रुपेश कुमार की रिपोर्ट।
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
छठ की रसोई में आम की लकड़ी का जलवा, 25 रुपये किलो तक पहुंची कीमत, बाजार में बढ़ी मांग!
#
छठ महापर्व पर 1001 जरूरतमंद महिलाओं के बीच पूजा सामग्री का वितरण, बन्ना गुप्ता और मेयर सुधा गुप्ता रहे मौजूद
#
छठ पूजा के नहाय-खाय पर गंगा में बड़ा हादसा, दो युवक डूबे, एक की बची जान तो 16 वर्षीय रमन लापता
#
पंद्रह वर्षों से छठव्रतियों की सेवा में जुटा एसपी ज्वेलर्स, इस बार 400 महिलाओं को मिला उपहार
#
सूर्योदय की पहली किरण करती है भगवान भास्कर का अभिषेक, गया के मंदिर की अद्भुत मान्यता
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
पम्पू तालाब में चला सेवा संकल्प अभियान, विधायक राज सिन्हा ने कार्यकर्ताओं संग की सफाई; छठ से पहले स्वच्छता पर जोर...
#
कोयला उद्योग के अनुभवी अधिकारी राजीव रंजन कर्ण को BITS Pilani से M.Tech. की डिग्री
#
महालया पर हीरापुर हरि मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, सुबह 4 बजे से मां की पूजा-अर्चना और महिषासुर मर्दिनी स्तोत्र पाठ से भक्तिमय हुआ माहौल...
#
शादी का फोटोशूट बना मुसीबत, गुब्बारों के साथ हवा में उड़ने लगी दुल्हन...
#
बांस से बन रहा मां काली का अनोखा दरबार, मुरली बगीचा में दिखेगा भव्य नजारा