Date: 14/11/2026 Saturday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

 पौराणिक तथा ऐतिहासिक एवं त्रेता युगीन भगवान भास्कर की नगरी देव में चार दिवसीय छठ मेला की तैयारी पूरी
 

11/13/2026 2:06:03 PM IST

23
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Aurangabad  : औरंगाबाद  के पौराणिक एवम् ऐतिहासिक त्रेतकालीन भगवान भास्कर की नगरी देव में कल से शुरू होने वाली चार दिवसीय छठ मेला को लेकर  जिला प्रशासन अपनी तैयारी पूरी कर ली गई है अधिकारियों के नेतृत्व में 24 घंटा  काम किया जा रहा था तैयारियां ,आज 3:30 में मेला का उद्घाटन किया जाएगा जिसमें बिहार सरकार के कई मंत्री को भाग लेने की संभावना जताई जा रही, हालांकि इस चार दिवसीय छठ पूजा की तैयारियों को लेकर देव वासियों ने भी जिला प्रशासन पर भरोसा जताया है, कुछ लोगों ने कुछ खामियां को भी उजागर किया है, उनका कहना था कि केवल देव छठ पूजा में ही विकास का काम होता है, और अन्य दिनों यहां ध्यान नहीं दिया जाता है, कुछ लोगों ने जिला प्रशासन को सतर्क करते हुए कहा है कि जिला प्रशासन पेयजल पर ध्यान दे ,नहीं तो मेला में पानी की संकट हो सकती है  वही सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठाया गया उनका कहना था जितने भी सुरक्षा कर्मी यह तैनात किए जाते है उसमें ज्यादा तर अपने आप मे ही मगन रहते है, कहा क्या हो रहा है ,वह देखने को तैयार नहीं है, वह अपना कर्तव्य भूल जाते है, जो कही से उचित नहीं है, हालांकि जिला पदाधिकारी पूरी तरह से चार दिवसीय मेला की तैयारी को लेकर देव में कैम्प की हुई है और सभी जगहों पर जाकर खुद निरीक्षण कर रही है तथा निर्देशित भी कर रही है ताकि कही कोई कमी न रह जाए । जिला पदाधिकारी ने मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन, विधि-व्यवस्था संधारण एवं सुगम यातायात को लेकर निर्धारित किए गए विभिन्न स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया तथा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिला पदाधिकारी ने निरीक्षण के क्रम में मेला क्षेत्र में चिह्नित किए गए कुल 56 ड्रॉप गेट, संवेदनशील स्थलों ,प्रस्तावित बैरिकेडिंग, नियंत्रण कक्ष, वॉच टावर, आवासन स्थल एवं पार्किंग स्थलों का जायजा लिया , जिला पदाधिकारी ने सभी व्यवस्थाओं को निर्धारित मानकों के अनुरूप सुदृढ़ करने तथा श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को ध्यान में रखते हुए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करने का निर्देश दिया।
 
औरंगाबाद से कोयलांचल लाइव के लिए रुपेश कुमार की रिपोर्ट |