Date: 14/11/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
sahebganj
गोमो
भोपाल
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
मामूली विवाद में दोस्त बना कातिल, चार दिन में पुलिस ने दबोचा
11/13/2026 3:41:17 PM IST
25
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur
: जमशेदपुर के सतवाहिनी-जमालपुर में हुए सोनू कुमार हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। हैरानी की बात यह है कि मामूली विवाद में सोनू की जान लेने वाला कोई और नहीं बल्कि उसका करीबी दोस्त ही निकला। महज सिगरेट मांगने को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ और देखते ही देखते यह विवाद हत्या की वारदात में बदल गया। पुलिस ने घटना के चार दिनों के भीतर मुख्य आरोपी विशाल कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल पिस्तौल और मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है। शुक्रवार को एसडीपीओ अनुभव भारद्वाज ने प्रेस वार्ता कर पूरे मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि बीते 9 नवंबर की शाम करीब 7 बजकर 15 मिनट पर सोनू कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वारदात को अंजाम देने के बाद मुख्य आरोपी विशाल कुमार सिंह मौके से फरार हो गया और बिहार के शेरघाटी चला गया। इधर घटना के बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू की और तकनीकी साक्ष्यों के साथ मानवीय सूचनाओं के आधार पर आरोपी की तलाश तेज कर दी। पुलिस को मिली जानकारी के आधार पर 13 नवंबर को सापड़ा पुल के पास छापेमारी कर विशाल कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ और उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त पिस्तौल और मोबाइल फोन भी बरामद किया गया। जांच में सामने आया कि सोनू और विशाल के बीच अच्छी दोस्ती थी। लेकिन सिगरेट मांगने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद इतना बढ़ गया कि विशाल ने सोनू की गोली मारकर हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट |
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
धर्मशाला में रेलवे टिकटों की कालाबाजारी का भंडाफोड़, मुंबई का युवक गिरफ्तार, 1.74 लाख के 31 टिकट बरामद
#
ऋतिक की मौत से उबला भोजपुर, टायर जलाकर प्रदर्शन, एसपी को बुलाने पर अड़े लोग
#
दो टेंपो के आमने-सामने टक्कर में एक की मौ त , पांच घायल,मचा अफ़रा तफरी
#
बच्चों के विवाद पर संघर्ष, दो पक्षों के 8 लोग घायल, गांव में तनाव कायम
#
घर में घुसकर युवक पर चाकू से हमला, इलाके में दहशत ........
.
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही पर भड़की श्रेयसी सिंह, DS व स्वास्थ्य कर्मी को लगाई फटकार, कहा....
#
कोयला उद्योग के अनुभवी अधिकारी राजीव रंजन कर्ण को BITS Pilani से M.Tech. की डिग्री
#
स्पेन में रेल हादसे के बाद बवाल, 68 मौतों पर PM और परिवहन मंत्री के इस्तीफे की मांग जानिए क्या है पूरा मामला ....
#
कबूतरों के इश्क में जिंदगी गुजार दी, सालाना लाखों खर्च फिर भी नहीं कम हुआ शौक; गया के ‘पीजन मैन’ अनवर रिजवान की अनोखी कहानी
#
सड़क निर्माण को लेकर भाजपा का हस्ताक्षर अभियान, 3500 लोगों ने दर्ज कराया समर्थन, भाजपा ने आंदोलन जारी रखने की दी चेतावनी....