Date: 15/11/2026 Sunday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

 सिंह मेंशन में रागिनी सिंह ने परिवार के साथ किया खरना का अनुष्ठान, छठी मईया की आराधना में डूबा पूरा परिवार

11/14/2026 7:50:26 PM IST

38
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad :   – लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर धनबाद के सिंह मेंशन में भी भक्ति और श्रद्धा का विशेष माहौल देखने को मिला। छठ महापर्व के दूसरे दिन झरिया विधायक रागिनी सिंह ने अपने पूरे परिवार के साथ पारंपरिक रीति-रिवाज और विधि-विधान से खरना का अनुष्ठान संपन्न किया। इस दौरान पूरा सिंह मेंशन छठी मईया की भक्ति में सराबोर नजर आया। पूजा-अर्चना के साथ परिवार ने सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। खरना के इस पावन अनुष्ठान में उनके पति सह धनबाद के मेयर संजीव सिंह भी श्रद्धा के साथ साथ निभाया । वहीं परिवार के सदस्य मिनी, सिद्धार्थ गौतम और ननद किरण सिंह ने भी पूजा में भाग लिया। घर में पारंपरिक तरीके से खरना का प्रसाद तैयार किया गया और पूरे भक्तिमय वातावरण में पूजा की परंपराएं निभाई गईं।दरअसल छठ महापर्व में खरना का विशेष महत्व है। नहाय-खाय के बाद दूसरे दिन व्रती पूरे दिन उपवास रखकर शाम को भगवान सूर्य और छठी मईया की पूजा करते हैं। इसके बाद गुड़ की खीर और रोटी का प्रसाद तैयार कर छठी मईया को भोग लगाया जाता है। खरना का प्रसाद ग्रहण करने के साथ ही व्रतियों का 36 घंटे का निर्जला उपवास शुरू हो जाता है। सिंह मेंशन में भी खरना की पूजा के साथ ही छठ महापर्व को लेकर उत्साह और श्रद्धा का माहौल बना हुआ है। अब रविवार को अस्ताचलगामी सूर्य और सोमवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ लोक आस्था के इस महापर्व का समापन होगा।
 
 
कोयलांचल लाइव डेस्क