Date: 17/11/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

गोसाईडीह में भव्यता और धूमधाम से मना छठ महापर्व, छठी मैया के जयकारों से गूंजा पूरा इलाका!

11/16/2026 3:38:00 PM IST

24
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad : धनबाद लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा धनबाद के गोसाईडीह क्षेत्र में अत्यंत सुंदर, भव्य और भक्तिमय माहौल में मनाया गया। इस पावन अवसर पर स्थानीय लोगों में भारी उत्साह देखने को मिला और पूरे क्षेत्र में आस्था व उल्लास का अद्भुत संगम नजर आया। पर्व को लेकर गोसाईडीह के घाटों और रास्तों को बेहद खूबसूरत तरीके से सजाया गया था। पारंपरिक परिधानों में सजे व्रती और श्रद्धालु बांस के सूप और दौरी में ठेकुआ, गन्ना और मौसमी फल लेकर भगवान भास्कर को अर्घ्य देने पहुंचे। पूरे आयोजन के दौरान छठ के पारंपरिक लोकगीतों के साथ-साथ श्रद्धालु पूरे उत्साह से "छठी मैया की जय" के जयकारे लगाते दिखे। जयकारों और भक्ति गीतों से पूरा इलाका गुंजायमान रहा। स्थानीय निवासियों और युवाओं ने मिलकर साफ-सफाई और व्यवस्था में पूरा सहयोग दिया, जिससे पर्व की सुंदरता और भी निखर कर सामने आई।
 
कोयलांचल लाइव डेस्क