Date: 14/10/2026 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

जामताड़ा में अब नगर पंचायत कार्यालय में जमा होगा होल्डिंग टैक्स करदाताओं को मिलेगी राहत...

10/13/2026 4:21:13 PM IST

17
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamtara : नगर पंचायत जामताड़ा में होल्डिंग टैक्स जमा करने की प्रक्रिया को आसान बनाने की दिशा में पहल की गई है। पिछले कई वर्षों से बंद पड़ी होल्डिंग टैक्स वसूली की प्रक्रिया अब नए सिरे से शुरू की जा रही है। नगर पंचायत ने निर्णय लिया है कि अब शहर के लोगों को होल्डिंग टैक्स जमा करने के लिए पुराना हटिया परिसर स्थित कंपनी के कार्यालय में जाने की जरूरत नहीं होगी। करदाता सीधे नगर पंचायत कार्यालय में अपना होल्डिंग टैक्स जमा कर सकेंगे। इस व्यवस्था का उद्देश्य शहर के लोगों को सुविधा प्रदान करना और टैक्स जमा करने की प्रक्रिया को सरल बनाना है। पहले होल्डिंग टैक्स जमा करने का काम पुराना हटिया परिसर में एक कंपनी के माध्यम से किया जाता था। अब नगर पंचायत ने इस व्यवस्था में बदलाव करते हुए अपने कार्यालय में ही टैक्स जमा लेने का निर्णय लिया है। इस संबंध में नगर पंचायत अध्यक्ष आशा गुप्ता ने बताया कि शहरवासियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए होल्डिंग टैक्स जमा करने की प्रक्रिया को सरल बनाया जा रहा है। नगर पंचायत का प्रयास है कि लोगों को टैक्स जमा करने में किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत कार्यालय में ही टैक्स जमा करने की व्यवस्था होने से लोगों को सहूलियत मिलेगी और उन्हें इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा।
 
जामताड़ा से कोयलांचल लाइव के लिए निशिकांत मिस्त्री की रिपोर्ट।