Date: 18/11/2026 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

टावर चौक पर खुला ए के फिटनेस जिम, अब आधुनिक सुविधाओं के साथ बनाएं सेहत 

11/18/2026 1:01:02 PM IST

7
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamtada  : भागदौड़ भरी जिंदगी और बदलती खानपान की आदतों के कारण लोगों में कई तरह की शारीरिक समस्याएं देखने को मिल रही हैं। ऐसे में खुद को स्वस्थ और फिट रखने के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ रही है। इसी उद्देश्य से जामताड़ा नगर पंचायत क्षेत्र के टावर चौक स्थित टावर बिल्डिंग में ए के फिटनेस जिम का शुभारंभ किया गया है। यहां महिला और पुरुष दोनों के लिए आधुनिक सुविधाओं के साथ फिटनेस की व्यवस्था उपलब्ध कराई गई है। जिम में शारीरिक व्यायाम के लिए नई तकनीक की आधुनिक मशीनें लगाई गई हैं। यहां ट्रेडमिल, योगा, स्ट्रेंथ ट्रेनिंग और कार्डियो जैसी सुविधाओं के माध्यम से लोगों को शारीरिक रूप से स्वस्थ और मजबूत बनाने का प्रयास किया जाएगा। जिम में लोगों की जरूरत और शारीरिक क्षमता के अनुसार व्यायाम की सुविधा उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। जामताड़ा शहर में फिटनेस के प्रति बढ़ती रुचि को देखते हुए यह जिम लोगों के लिए एक बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। इस संबंध में जिम प्रबंधन कृष्ण कुमार ने बताया कि ए के फिटनेस जिम 2.0 के तहत पिछले पांच वर्षों से लोगों को सुविधा दी जा रही थी, अब यहां के लोगों का मांग था कि कुछ यूनिक होना चाहिए, जिसके तहत यहां ट्रेडमिल, योगा, स्ट्रेंथ ट्रेनिंग और कार्डियो जैसी सुविधाओं के माध्यम से लोगों को शारीरिक रूप से स्वस्थ और मजबूत बनाने का प्रयास किया जाएगा। जिसके तहत महिला और पुरुष दोनों को फिटनेस से जुड़ी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। आधुनिक मशीनों और विभिन्न प्रकार के व्यायाम के माध्यम से लोग अपनी शारीरिक क्षमता बढ़ाने के साथ शरीर को फिट रख सकेंगे।
 
जामताड़ा से कोयलांचल लाइव के लिए निशिकांत मिस्त्री की रिपोर्ट |