Date: 20/11/2026 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

आसमान से आफत की आशंका,  जामताड़ा प्रशासन अलर्ट, 21 नवंबर तक बारिश के आसार

11/20/2026 1:19:28 PM IST

3
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamtada  : झारखंड में भारी बारिश एवं स्थानीय जलजमाव की आशंका को लेकर जिला प्रशासन, जामताड़ा द्वारा आमजनों से सतर्क एवं सुरक्षित रहने तथा मौसम संबंधी आधिकारिक दिशा-निर्देशों का अनुपालन करने हेतु अपील की है। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA), भारत सरकार द्वारा दिनांक 19 नवंबर 2026 को चक्रवाती तूफान ‘अक्वान’ (Cyclone Akvan) के मद्देनजर रेड अलर्ट एडवाइजरी जारी की गई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के राष्ट्रीय बुलेटिन के अनुसार, बंगाल की खाड़ी के पश्चिम-मध्य क्षेत्र में सक्रिय गंभीर चक्रवाती तूफान ‘अक्वान’ उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रहा है। इसके 20 नवंबर 2026 को दोपहर तक नरसापुर और पुरी के बीच, गोपालपुर के निकट उत्तर आंध्र प्रदेश-यानम एवं दक्षिण ओडिशा तट को पार करने की संभावना व्यक्त की गई है। इस दौरान 90 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने तथा हवा की गति 110 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की आशंका है। एनडीएमए की एडवाइजरी के अनुसार, झारखंड के दक्षिणी हिस्सों में 20 नवंबर को कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश तथा स्थानीय स्तर पर जलजमाव एवं बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न होने की आशंका जताई गई है। उक्त के मद्देनजर जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त, जामताड़ा आलोक कुमार द्वारा जिलेवासियों से अपील कर कहा गया कि जामताड़ा में चक्रवात अक्वान का प्रभाव दिख रहा है दिनांक 19.11.2026 कि रात्रि से ही रुक रुक कर हल्की से मध्यम बारिश हो रही है, जो कि 21.11.2026 तक रहने की संभावना है। ऐसे में जिलेवासी मौसम संबंधी चेतावनियों के प्रति सतर्क रहें विभिन्न सावधानियों का पालन करें। अनावश्यक रूप से घर से बाहर निकलने से बचें तथा खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें, तेज बारिश एवं जलजमाव वाले क्षेत्रों, निचले इलाकों तथा जलभराव वाली सड़कों से दूर रहें,जर्जर भवनों, कमजोर संरचनाओं एवं पेड़ों के नीचे आश्रय लेने से बचें, 4. नदी, तालाब एवं अन्य जलस्रोतों के आसपास अनावश्यक आवाजाही न करें, 5. मौसम विभाग एवं जिला प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें तथा किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन को तत्काल सूचित करें, 6. मौसम संबंधी अद्यतन एवं चेतावनियों के लिए आधिकारिक सूचनाओं तथा SACHET App का उपयोग करें। वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें, स्वयं सतर्क रहें तथा अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी मौसम की संभावित प्रतिकूल परिस्थितियों के प्रति जागरूक करें।
 

जामताड़ा से कोयलांचल लाइव के लिए निशिकांत मिस्त्री की रिपोर्ट |