Date: 20/11/2026 Friday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
sahebganj
गोमो
भोपाल
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
चक्रवाती तूफान 'अकवन' का दिखने लगा असर, कई इलाकों में हल्की बारिश और बूंदा बूंदी
11/19/2026 5:54:55 PM IST
28
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur
: चक्रवाती तूफान 'अकवन' के कारण झारखंड में मौसम का मिजाज बदलने वाला है. लौहनगरी में गुरुवार सुबह से ही आसमान बादलो से ढका रहा और कई जगह पर हल्की बारिश और बूंदा बूँदी हुई,मौसम विभाग ने 20 और 21 नवंबर को पूर्वी सिंहभूम सहित कोल्हान के कई जिलों मे बारिश की चेतावनी जारी की है. अगले चार दिनों तक बादल छाए रहने के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है।.... वहीं बारिश की संभावना ने किसानो की काफ़ी चिंता बढ़ा दी है. खेतों मे धान की फसल तैयार है. ऐसे में लगातार बारिश होने पर खेतों मे पानी जमा हो सकता है, जिससे फसल को नुकसान पहुंचने की आशंका है. दूसरी ओर, शहर के निचले इलाकों में जलजमाव की स्थिति बन सकती है. मौसम मे बदलाव का असर सामान्य जनजीवन और कृषि कार्यों पर भी पड़ने की संभावना है। आज बंगाल की खाड़ी में चक्रवात अकवान (Cyclone Akvan) सक्रिय है। यह तेज़ी से भारत के पूर्वी तट की ओर बढ़ रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, यह तूफान उत्तर दिशा की ओर मुड़ गया है और 20 नवंबर की दोपहर तक ओडिशा के गोपालपुर के पास तट से टकरा सकता है। प्रभावित राज्य. ओडिशा, उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल में भारी बारिश और तेज़ हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है। झारखंड और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में भी मौसम बदलने और बारिश की संभावना है। तट से टकराते समय हवा की गति 90 से 110 किमी प्रति घंटा तक रहने का अनुमान है।
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट |
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
बारामुड़ी खटाल मामले में अहम सुनवाई पूरी, 160 में से 100 लोगों ने रखा अपना पक्ष; अब प्रशासन के अगले आदेश का इंतजार
#
महर्षि मोदनसेन की जयंती पर उमड़ा समाज का जनसैलाब, कन्याकुंज हलवाई महासभा के कार्यक्रम में जुटे लोग
#
बड़कागांव घाटी में बड़ा हादसा! 13 माइल के पास एचपी गैस सिलेंडर लदा वाहन पलटा, इलाके में मची अफरा-तफरी
#
गोमो के जगधात्री पूजा में महिलाओं का दबदबा घर-घर चंदा जुटाया और खुद संभाल ली पूरे आयोजन की कमान
#
सरकारी स्कूल में अनोखी पहल! दान पेटी से गरीब बच्चों को मिल रही टाई-बेल्ट और जूते की सुविधा, शिक्षक बदल रहे शिक्षा की तस्वीर!
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
नवरात्र में घर आई लक्ष्मी परिवार ने बांटी खुशियां, कार को सजाकर घर लाएं बेटी
#
तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, युवक की मौत के बाद भड़का जनआक्रोश, पुलिस वाहनों में तोड़फोड़ और पथराव
#
गया जंक्शन पर 23.396 किलो पॉपी हस्क बरामद मादक पदार्थ,दो तस्कर गिरफ्तार, रेल पुलिस की बड़ी करवाई .....
#
चिलचिलाती धूप में डीएम-एसपी ने संभाला तिरंगा, देशभक्ति के रंग में रंगा जहानाबाद
#
बोधगया मंदिर की व्यवस्था पर सियासी घमासान बीटीएमसी गठन में देरी पर सरकार से जवाब मांगा..