Date: 05/11/2026 Thursday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

सब्जी मार्केट में दो सांडो के बीच हुई जबरजस्त लड़ाई, मची अफरा तफरी

11/5/2026 11:30:06 AM IST

38
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
जमशेदपुर :  ऐसे तो सब्जी मार्केट में अल सुबह से ही भीड़ रहती है जहां कुछ लोग खरीददारी करने जाते है तो वही कुछ लोग अपनी सब्जी को बेचने जाते है लेकिन साकची के सब्जी मार्केट में उस समय अफरा तफरी मच गई जब दो ताकतवर सांड अचानक आमने-सामने आ गए और उनके बीच इतनी भीषण लड़ाई होने लगी की पुरे मार्केट में हड़कंप सा मच गया | सब्जियों के ढेर बिखर गए, लोग चीखते-चिल्लाते भागने लगे और इलाके में अफरा-तफरी का माहौल छा गया। आसपास के गांवों से किसान ताजी सब्जियां लेकर आते हैं, थोक और खुदरा विक्रेता अपना सामान सजाते हैं और खरीददार सस्ते दामों पर साग-सब्जी खरीदने पहुंचते हैं। इसी भीड़-भाड़ भरे माहौल में दो सांड मार्केट के बीचों-बीच पहुंच गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शुरुआत में दोनों सांड एक-दूसरे को घूर रहे थे। फिर अचानक एक ने दूसरे पर हमला बोल दिया। सींगों की टक्कर, खुरों की ठक-ठक और गुस्से भरी गर्जना से पूरा बाजार गूंज उठा। दोनों सांड एक-दूसरे पर टूट पड़े।  सब्जियों की टोकरियां उलट-पुलट गईं। टमाटर, आलू, प्याज और हरी सब्जियों के ढेर इधर-उधर बिखर गए। कुछ विक्रेताओं ने अपने सामान बचाने की कोशिश की, लेकिन सांडों की रौद्र रूप देखकर वे भी पीछे हट गए। लड़ाई देखते ही देखते तेज हो गई। दोनों सांड एक-दूसरे को सींगों से मारते हुए इधर-उधर दौड़ने लगे। भीड़ में भगदड़ मच गई। महिलाएं और बच्चे चीखते हुए भागने लगे। कुछ लोग दुकानों के अंदर छिप गए,  
एक सब्जी विक्रेता ने बताया, सुबह-सुबह कारोबार शुरू हुआ था। अचानक दो सांड भिड़ गए। लगता था जैसे कोई जंगल में लड़ाई हो रही हो। हम लोग तो बस बचने की कोशिश कर रहे थे। सब्जियां सब बर्बाद हो गई।
एक अन्य प्रत्यक्षदर्शी ने कहा कि सांड इतने गुस्से में थे कि कोई भी पास आने की हिम्मत नहीं कर रहा था। कुछ लोगों ने लाठी-डंडे लेकर उन्हें भगाने की कोशिश की, लेकिन सांड और ज्यादा आक्रामक हो गए।काफी मशक्कत के बाद एक सांड को एक तरफ खदेड़ा गया, जबकि दूसरे को दूसरे रास्ते से भगाया गया। कुछ देर बाद स्थिति नियंत्रण में आई। साकची इलाके में पहले भी आवारा सांड और गायों से जुड़ी घटनाएं होती रही हैं। बाजार के आसपास और सड़कों पर इनकी मौजूदगी से आम लोगों को परेशानी होती है। कई बार ये जानवर सड़क पर अचानक आ जाते हैं और हादसे का कारण बन जाते हैं।
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट |