Date: 20/11/2026 Friday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
sahebganj
गोमो
भोपाल
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
पुलिस को बड़ी सफलता: ई-चालान और कैशबैक के नाम पर ठगी करने वाले 4 साइबर अपराधी गिरफ्तार
11/20/2026 1:19:28 PM IST
3
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamtada
: जामताड़ा साइबर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर चार शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने 8 मोबाइल फोन और 13 फर्जी सिम कार्ड बरामद किए हैं। ये अपराधी देश के विभिन्न राज्यों के लोगों को अलग-अलग तरीकों से झांसे में लेकर साइबर ठगी का शिकार बनाते थे। जामताड़ा के पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह को मिली गुप्त सूचना के आधार पर साइबर अपराध डीएसपी अमित रविदास के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। टीम ने करमाटांड़ थाना क्षेत्र के देवलबाड़ी, नारायणपुर थाना क्षेत्र के विष्टोपुर और जामताड़ा थाना क्षेत्र के सोनबाद गांव में एक साथ छापेमारी कर चारों आरोपियों को रंगे हाथों धर दबोचा। इस संबंध में जामताड़ा साइबर अपराध थाना में कांड संख्या 74/26 (दिनांक 19.11.2026) के तहत बीएनएस (BNS) 2023, आईटी एक्ट और टेलीकम्युनिकेशंस एक्ट 2023 की विभिन्न सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान समरेश मंडल (25 वर्ष): पिता स्व. राजेश मंडल, ग्राम देवलबाड़ी, थाना करमाटांड़, प्रलाघ कुमार मंडल (26 वर्ष): पिता ऋषिकेश मंडल, ग्राम देवलबाड़ी, थाना करमाटांड़, खगेन दाँ (22 वर्ष): पिता तारापद दाँ, ग्राम विष्टोपुर, थाना नारायणपुर, उत्तम नाग (37 वर्ष): पिता स्व. भोलू नाग, ग्राम सोनबाद, थाना जामताड़ा के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि चारों अपराधी अलग-अलग तरीकों से लोगों के बैंक खाते खाली करते थे: RTO ई-चालान APK फाइल से ठगी: आरोपी समरेश मंडल और प्रलाघ कुमार मंडल लोगों के व्हाट्सएप पर 'RTO E-CHALLAN' की फर्जी APK फाइल भेजते थे। जैसे ही व्यक्ति इसे इंस्टॉल करता, उसका फोन हैक हो जाता और अपराधी ई-वॉलेट के जरिए पैसे उड़ा लेते थे, फर्जी बैंक अधिकारी बनकर ठगी: आरोपी खगेन दाँ खुद को बैंक अधिकारी बताकर लोगों को फोन करता था और उनसे 16 अंकों का एटीएम नंबर, सीवीवी (CVV) और ओटीपी (OTP) हासिल कर फर्जी बैंक खातों में पैसे ट्रांसफर कर लेता था। फोनपे कैशबैक का झांसा: आरोपी उत्तम नाग लोगों को 'PhonePe' पर ₹2,999 का कैशबैक मिलने का फर्जी रिक्वेस्ट मैसेज भेजता था। ग्राहक जैसे ही 'Accept' बटन दबाता, उसके खाते से पैसे कटकर अपराधियों के फर्जी ऐप में चले जाते थे। वहीं गिरफ्तार अपराधियों में से दो का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी रहा है। प्राथमिकी अभियुक्त समरेश मंडल पर पहले से जामताड़ा साइबर थाना में कांड संख्या 35/22 दर्ज है, जबकि खगेन दाँ के खिलाफ कांड संख्या 70/21 और 56/25 में मामले दर्ज हैं। इस अभियान में साइबर अपराध थाना प्रभारी पु.अ.नि. राजेश मंडल, पु.अ.नि. नितेश कुमार, पु.स.अ.नि. हीरालाल महतो और साइबर थाना के रिजर्व गार्ड के जवान शामिल थे।
जामताड़ा से कोयलांचल लाइव के लिए निशिकांत मिस्त्री की रिपोर्ट |
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
राजपुरा ओसीपी में कोयला चोरों का दुस्साहस! सुरक्षा कर्मी पर डंडे और मुक्कों से हमला, विरोध में मजदूरों ने ठप कराया उत्पादन; बीसीकेयू की पूरे परियोजना को बंद करने की चेतावनी
#
महिला की अश्लील तस्वीर वायरल करने और ब्लैकमेलिंग का आरोप, लोगों ने युवक को पकड़कर पुलिस को सौंपा
#
जमीन पर कब्जा और रास्ते पर पहरा, न्याय के लिए प्रशासन से गुहार लगा रहा परिवार
#
सोशल मीडिया पर भौकाल बनाने की सनक में दोस्त बने दुश्मन, दिखावे और दबदबे की चाहत ने ले ली युवक की जान
#
लूटकांड का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; 68 हजार रुपये नकद बरामद
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
तेलियाबांध के समीप के घरों में भुआ कीड़े का आतंक,महामारी की आशंका से आमजन दहशत में
#
महाराष्ट्र नेचुरल गैस के नाम पर साइबर ठगी करने वाला अपराधी गिरफ्तार, 3 मोबाइल और 4 सिम कार्ड बरामद
#
धनबाद में कुबेर होटल की बाउंड्री तोड़ने पर बवाल, बार एसोसिएशन ने प्रशासन की कार्रवाई पर उठाए सवाल
#
बीसीसीएल के खिलाफ ग्रामीणों का आंदोलन जारी, प्रशासन की मौजूदगी में भी वार्ता बेनतीजा
#
सब्जी मार्केट में दो सांडो के बीच हुई जबरजस्त लड़ाई, मची अफरा तफरी