Date: 20/11/2026 Friday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
sahebganj
गोमो
भोपाल
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
जमीन पर कब्जा और रास्ते पर पहरा, न्याय के लिए प्रशासन से गुहार लगा रहा परिवार
11/19/2026 5:20:54 PM IST
32
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Baghmara
: बाघमारा अंचल अंतर्गत हरिणा मौजा संख्या-101 में सरकारी गैरमजरुआ जमीन पर भू-माफियाओं द्वारा अवैध कब्जा कर प्लॉटिंग व खरीद-बिक्री करने का गंभीर मामला सामने आया है। दबंगों ने न केवल सरकारी जमीन पर जेसीबी चलाकर समतलीकरण शुरू कर दिया है, बल्कि ग्रामीणों के खेत-खलिहान जाने का आम रास्ता भी पूरी तरह बंद कर दिया है। हरिणा निवासी मतली देवी के पुत्र व पेशे से सब्जी विक्रेता तेजुलाल महतो ने आरोप लगाया है कि हरिणा मौजा के हाल खाता संख्या-245 और प्लॉट संख्या-586 रकवा-66 डिसमिल की भूमि सरकारी गैरमजरुआ खाते की है, जो सरकारी पंजी-2 और नक्शे में भी स्पष्ट रूप से दर्ज है। इसके बावजूद भू-माफिया इसे अपनी निजी जमीन बताकर अवैध रूप से प्लॉटिंग कर बेच रहे हैं। पीड़ित तेजुलाल महतो ने बताया कि इस सरकारी जमीन के ठीक पीछे उनकी मां के नाम से रैयती जमीन है। अपनी जमीन और खेत-खलिहान तक जाने के लिए जब उन्होंने रास्ता मांगा, तो भू-माफियाओं ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। सरकारी रास्ता बंद होने से पीड़ित परिवार के साथ-साथ स्थानीय ग्रामीणों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पीड़ित परिवार ने झारखंड के राज्यपाल, मुख्यमंत्री, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, धनबाद उपायुक्त, बाघमारा अंचलाधिकारी और बाघमारा एसडीपीओ को लिखित आवेदन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। परिवार ने प्रशासन से अविलंब अतिक्रमण रुकवाने, बंद रास्ता खुलवाने और जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने की गुहार लगाई है। साथ ही, किसी भी अप्रिय घटना या अनहोनी के लिए संबंधित भू-माफियाओं को जिम्मेदार ठहराया है।
बाघमारा से कोयलांचल लाइव के लिए काशीनाथ रवानी की रिपोर्ट |
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
सोशल मीडिया पर भौकाल बनाने की सनक में दोस्त बने दुश्मन, दिखावे और दबदबे की चाहत ने ले ली युवक की जान
#
लूटकांड का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; 68 हजार रुपये नकद बरामद
#
निरंकारी चौक पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का तांडव, बाइक सवारों को टक्कर मार दो किलोमीटर तक घसीटा, स्कॉर्पियो में लगी आग जलकर हुई राख, दो घायल
#
गोचर जमीन पर फैक्ट्री का निर्माण! किसके संरक्षण में हो रहा खेल ?
#
अपराधियों का तांडव, जदयू नेता के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
नवरात्र में घर आई लक्ष्मी परिवार ने बांटी खुशियां, कार को सजाकर घर लाएं बेटी
#
तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, युवक की मौत के बाद भड़का जनआक्रोश, पुलिस वाहनों में तोड़फोड़ और पथराव
#
गया जंक्शन पर 23.396 किलो पॉपी हस्क बरामद मादक पदार्थ,दो तस्कर गिरफ्तार, रेल पुलिस की बड़ी करवाई .....
#
चिलचिलाती धूप में डीएम-एसपी ने संभाला तिरंगा, देशभक्ति के रंग में रंगा जहानाबाद
#
बोधगया मंदिर की व्यवस्था पर सियासी घमासान बीटीएमसी गठन में देरी पर सरकार से जवाब मांगा..