Date: 22/11/2026 Sunday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

कन्हाई चौहान के आरोपों को ललिता देवी और शंकर बेलदार ने किया खारिज
 

11/21/2026 5:05:26 PM IST

29
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
बाघमारा  : ​बाघमारा के मंदरा पंचायत की मुखिया ललिता देवी और उनके पति शंकर बेलदार ने एक प्रेस वार्ता आयोजित कर कन्हाई चौहान द्वारा लगाए गए आरोपों को सिरे से खारिज किया है और प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की है। प्रेस को संबोधित करते हुए मुखिया ललिता देवी ने कहा कि उन पर लगाए गए सभी आरोप पूरी तरह से निराधार और गलत हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि आगामी पंचायत चुनाव को देखते हुए कन्हाई चौहान राजनीतिक लाभ लेने और उनकी छवि खराब करने के उद्देश्य से उन्हें झूठे मामले में फंसाने का प्रयास कर रहे हैं। ललिता देवी ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दूध का दूध और पानी का पानी करने की अपील की है। मुखिया पति शंकर बेलदार ने बताया कि 27 तारीख को उनके घर पर हमला हुआ था और वाहनों में तोड़फोड़ की गई थी, जिसकी पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद है। उन्होंने घटना के वीडियो फुटेज और तस्वीरें प्रशासन को सौंप दी गई हैं। ​शंकर बेलदार ने कन्हाई चौहान की पिछली प्रेस वार्ता पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि उनके घर पर हमला करने वाले कुछ लोग उसी वेशभूषा में कन्हाई चौहान के साथ प्रेस वार्ता में बैठे नजर आए। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि हमलावर वारदात से पहले किसी से फोन पर बात कर रहे थे, जिसकी क्लिप पुलिस को दी गई है। शंकर बेलदार के अनुसार, यह पूरा घटनाक्रम कन्हाई चौहान के इशारे पर हुआ है और वह बाघमारा क्षेत्र में आपराधिक तत्वों का गिरोह बनाकर कोयलांचल में अपना वर्चस्व कायम करना चाहते हैं। ​शंकर बेलदार ने कहा कि कन्हाई चौहान प्रेस के माध्यम से प्रशासन पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहे हैं ताकि उनके समर्थकों पर कोई कार्रवाई न हो। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि सीसीटीवी फुटेज और सबूतों के आधार पर हमले के दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।
 
बाघमारा से कोयलांचल लाइव के लिए काशीनाथ रवानी की रिपोर्ट |
 


सम्बंधित खबरें

# सरयू राय के आवास पर उमड़ा जनसैलाब, हजारों लोगों ने ग्रहण किया रामार्चा पूजा का महाप्रसाद
# धनबाद कांग्रेस ने बनाई संविधान रक्षा मार्च की रणनीति, 26 नवंबर को रांची में जुटेंगे हजारों कांग्रेसजन, धनबाद से भारी भागीदारी की तैयारी
#
मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र में विकास कार्यों की रफ्तार सुस्त ! योजना का शिलापट लगा, लेकिन सड़क निर्माण अब तक शुरू नहीं,
 

# बीसीसीएल और एसटीजी आउटसोर्सिंग कंपनी की कार्यशैली के खिलाफ 23 नवंबर को जनता श्रमिक संघ का अनिश्चितकालीन धरना 
#
नियोजन और वेतन कटौती के विरोध में ग्रामीणों ने ठप कराया खेमका आउटसोर्सिंग का काम