Date: 19/10/2026 Monday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
दुर्गापूजा मेला घूमने गया परिवार, पीछे से बंद घर में लाखों की चोरी
10/19/2026 4:06:44 PM IST
11
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
धनबाद
: दुर्गापूजा के दौरान चोरों ने एक बंद घर को अपना निशाना बनाया और लाखों रुपये के जेवरात समेत नकदी पर हाथ साफ कर दिया।बेलगड़िया सवाईगाढ़ा में चोरों का आतंक। तीन अलमारियां तोड़कर 50 हजार नकद और 3 से 4 लाख के सोने के जेवरात ले उड़े चोर परिवार के सदस्य पूजा घूमने और जरूरी काम से घर से बाहर गए थे, तभी चोरों ने इस वारदात को अंजाम दे दिया।मामला बलियापुर थाना क्षेत्र के बेलगड़िया टीओपी अंतर्गत सवाईगाढ़ा का है। यहां गोलक चटर्जी के घर का ताला तोड़कर चोर अंदर घुसे और तीन अलमारियों को तोड़कर कीमती सामान निकाल लिया। घर के कमरों में सामान बिखरा पड़ा था। चोरी हुए सामान में करीब 30 से 35 ग्राम सोने के जेवरात शामिल हैं, जिनकी कीमत लगभग तीन से चार लाख रुपये बताई जा रही है। इसके अलावा चोर घर में रखे 50 हजार रुपये नकद भी ले गए।घटना का खुलासा तब हुआ, जब घर का छोटा बेटा दुर्गापूजा पंडाल से दर्शन कर वापस लौटा। मुख्य दरवाजे का टूटा ताला और घर के अंदर बिखरा सामान देखकर उसके होश उड़ गए। इसके बाद परिवार को सूचना दी गई और पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही बेलगड़िया टीओपी की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। फिलहाल पुलिस लिखित आवेदन मिलने का इंतजार कर रही है।
अब देखना होगा कि दुर्गापूजा की भीड़ के बीच बंद घर में चोरी करने वाले इन चोरों तक पुलिस कब पहुंच पाती है।
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क।
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
13 कट्ठा जमीन के विवाद में रिटायर्ड कस्टम अधिकारी की हत्या! कोलकाता एयरपोर्ट से चंदन कुमार सिंह गिरफ्तार
#
साकची क्षेत्र में अवैध पार्किंग पर ट्रेफिक पूलिस की कार्रवाई, सैकड़ों वाहनों का चालान कटा
#
गया में सेवा भारती का भव्य कन्या पूजन, 2100 कन्याओं का हुआ पूजन
#
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के संभावित मुंगेर दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, तेलडीहा दुर्गा मंदिर का डीएम ने किया निरीक्षण
#
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के संभावित मुंगेर दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, तेलडीहा दुर्गा मंदिर का डीएम ने किया निरीक्षण
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
17वीं झारखंड राज्य जूनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता का आगाज, 250 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा....
#
बोड़ाम में ज्वेलरी और मोबाइल दुकान में चोरी का हुआ खुलासा, चार गिरफ्तार
#
खेल के माध्यम से तलसा गाँव के ग्रामीणों को नशामुक्ति के प्रति जागरूक और शपथ दिलाया गया.....
#
चार दिनों से लापता तिलक यादव के तलाश में जुटी पुलिस,परिजनों ने चतरा-हजारीबाग मुख्यपथ किया जाम
#
धनबाद में कोयला क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मीट 2026 का समापन, ओवरऑल चैंपियन बना धनबाद, विजेता पुलिसकर्मी सम्मानित