Date: 25/11/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
sahebganj
गोमो
भोपाल
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
पति बने कातिल, दो महिलाओं की हत्या कर जंगल में दफनाया शव, पुलिस के सामने उगला राज!
11/25/2026 2:09:00 PM IST
10
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Gumla :
गुमला जिले में दो महिलाओं की हत्या के सनसनीखेज मामले ने इलाके में दहशत फैला दी है। जानकारी के अनुसार, विंध्याचल नगर नदी टोली निवासी 28 वर्षीय मिनी प्रिया पति शिव शंकर साहू और 20 वर्षीय राधिका कुमारी, पति नवीन साहू की हत्या उनके पतियों द्वारा किए जाने का आरोप है। दोनों महिलाओं के शव को सिमडेगा थाना क्षेत्र के वीरू जंगल में दफनाने की बात सामने आई है। बताया जाता है कि दोनों दंपतियों के बीच लंबे समय से आपसी संबंध अच्छे नहीं थे। शनिवार को दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ था। इसके बाद दोनों पति अपनी-अपनी पत्नी को लेकर समसेरा स्थित घर चले गए थे। सोमवार की सुबह करीब नौ बजे परिवार के लोगों से आखिरी बार बातचीत हुई थी। उस समय सब कुछ सामान्य बताया जा रहा था। इसी बीच घर में फिर से किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि इसके बाद शिव शंकर साहू और नवीन साहू ने मिलकर मिनी प्रिया और राधिका कुमारी की हत्या कर दी। हत्या के बाद दोनों आरोपियों ने शवों को एंबुलेंस में लादकर सिमडेगा थाना क्षेत्र के वीरू जंगल पहुंचाया, जहां जंगल में दोनों शवों को दफन कर दिया। इसके बाद शिव शंकर साहू और नवीन साहू अपने सात वर्षीय बच्चे को लेकर गुमला थाना पहुंचे और पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया। हालांकि, पुलिस ने दोनों से कड़ाई से पूछताछ की तो उन्होंने पूरे घटनाक्रम का खुलासा कर दिया। शिव शंकर साहू पेशे से एंबुलेंस चालक है और सदर अस्पताल में एंबुलेंस चलाता है मंगलवार की रात पुलिस की टीम वीरू जंगल पहुंची और शवों की तलाश की, लेकिन काफी खोजबीन के बाद भी दोनों शव नहीं मिल सका। बुधवार की सुबह करीब नौ बजे शवों की तलाश के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित की गई। इसके बाद पुलिस टीम दोबारा वीरू जंगल पहुंचकर शवों की तलाश में जुट गई। दो महिलाओं की हत्या की इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा जंगल में शवों की तलाश जारी है।
गुमला से कोयलांचल लाइव के लिए अमित राज की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
तार चोरों का आतंक, घर के बाहर से 30 मीटर बिजली का तार काट ले गया चोर, CCTV में कैद वारदात!
#
साइबर ठगों पर पुलिस का शिकंजा, 10 गिरफ्तार, मोबाइल-लैपटॉप और सिमकार्ड बरामद!
#
आदित्यपुर में अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर, दुकानदारों में मचा हड़कंप!
#
29 शहीद मजदूरों की याद मिटाने पर भड़का आक्रोश, परिजनों के धरने के बाद झुका प्रबंधन!
#
बंद घर को बनाया निशाना, लाखों के जेवरात-नकदी के साथ स्कूटी भी ले उड़े चोर!
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
छठ पूजा से पहले घाटों की बदलेगी सूरत, सफाई और रोशनी पर नगर पंचायत का जोर
#
डीजीपी नियुक्ति मामले में सुप्रीम कोर्ट का निर्देश, झारखंड समेत तीन राज्यों से मांगी रिपोर्ट; 23 नवंबर को सुनवाई..
#
रेलवे फाटक पर गंदे पानी का कब्जा, दीपावली-छठ से पहले बढ़ी परेशानी
#
पुरुलिया-जमशेदपुर एनएच-18 पर भीषण सड़क हादसा, तीन युवकों की मौ-त, दो गंभीर
#
धनबाद में अंडर-14 क्रिकेटरों के चयन की तैयारी तेज, 21 और 22 नवंबर को टाटा डिगवाडीह स्टेडियम में होगा ट्रायल