Date: 12/03/2025 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

राष्ट्रपति के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी के विरोध में :भाजपा ने कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला

29-07-2022

7339
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Edited by -Doli Kumari
 
गुमला :राष्ट्रपति के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी के विरोध में भाजपा ने कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला और असंसदीय शब्द के खिलाफ देश से माफी मांगने की मांग की है। गुमला के कचहरी परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में नेताओं कहना है कि जिस दिन से एक आदिवासी महिला को देश का राष्ट्रपति घोषित किया गया है उस दिन से कांग्रेस में बौखलाहट मच गई है। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे रांची के मेयर आशा लकड़ा ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से कहा कि आजादी के बाद लंबे समय तक देश में कांग्रेस का ही शासन रहा है।लेकिन कभी कांग्रेस ने आदिवासी के विषय में कभी नहीं सोचे है। उन्होंने कहा कि संबैधानिक रूप से संविधान की ताकत पर एनडीए ने राष्ट्रपति के पद पर शुशोभित करने का काम किया है।यह देश के लिए गौरव की बात है।इस कार्यक्रम को भाजपा के पूर्व विधायक कमलेश उराँव, सविंद्र सिंह,विजय मिश्रा, अनुपचंद्र अधिकारी, शकुंतला उराँव सहित अन्य नेताओं ने देश के राष्ट्रपति का अपमान नहीं सहने की बात कही है।
 
कोयलांचल लाइव के लिए गुमला से प्रमोद कुमार की रिपोर्ट