Date: 12/10/2026 Monday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

गोलियों की आवाज से गूंज उठा थाईलैंड, 34 लोगों को मारने के बाद शख्स ने खुद को मारी गोली

06-10-2022

7576
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
थाईलैंड :पूर्वोत्तर प्रांत में गोलियों की आवाज से गूंज उठा है ,यहां एक सामूहिक गोलीबारी में कम से कम 34 लोगों की मौत होने की खबर सामने आ रही है। मीडिया को पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि थाईलैंड के पूर्वोत्तर प्रांत में सामूहिक गोलीबारी में कम से कम 34 लोग मारे गए हैं। पुलिस उप प्रवक्ता आर्कोन क्रेटोंग ने विदेशी मीडिया से बात करते हुए बताया, 'कम से कम 34 लोग मारे गए हैं, लेकिन विवरण अभी भी आ रहे हैं। बताया रहा है कि थाईलैंड में 34 लोगों को मारने के बाद शख्स ने खुद को भी गोली मार ली है। 
 
कोयलांचल लाइव डेस्क