Date: 21/09/2026 Monday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

नारायणपुर-ओरछा मार्ग को किया जाम, सड़क पर डाले बिजली के पोल,

05-03-2023

7557
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
छत्तीसगढ़ - छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में माओवादियों ने एक बार फिर से उत्पात मचाया है। शनिवार की रात नारायणपुर-ओरछा मार्ग को बाधित कर दिया है। सड़क पर भारी संख्या में बिजली के पोल डाले गए। बैनर पोस्टर भी चस्पा किए हैं। माओवादियों की इस करतूत से यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जवान मौके पर पहुंचकर मार्ग खोलने की कोशिश की। मामला जिले के ओरछा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, पिछले सप्ताह भर के अंदर माओवादियों ने दूसरी बार इस सड़क को अपना निशाना बनाया। मार्ग बाधित होने से नारायणपुर से ओरछा की तरफ जाने वाली यात्री बसें नारायणपुर बस स्टैंड में ही खड़ी है। दोनों तरफ से वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बंद है। बताया जा रहा है कि, ग्रामीण अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए जंगल के रास्तों का सहारा ले रहे हैं। इधर, पुलिस जल्द ही इस मार्ग को खोलने का दावा कर रही है। नक्सलियों के मूवमेंट को देखते हुए।
 
कोयलांचल लाइव डेस्क 


सम्बंधित खबरें

#
 
छात्रावास एवं छात्रवृत्ति सहित नौ समस्याओं को लेकर जन आक्रोश महारैली, डीसी ऑफिस के सामने जिला कल्याण पदाधिकारी को छात्रों ने जमीन पर बैठाया 

# लोयाबाद में तेज आवाज के साथ भू-धंसान,4 घर चपेट में,दो घरों के परिवार भी जमीन में धंसे, मचा अफरा तफरी  .......
# राज्यपाल के धनबाद आगमन पर जिला प्रशासन ने किया भव्य स्वागत, एयरपोर्ट पर दिया गार्ड ऑफ ऑनर, सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम....
# आईआईटी आईएसएम में राष्ट्रीय पर्यावरण कार्यशाला आयोजित,पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी: राज्यपाल....
# अधिवक्ताओं ने गया सिविल कोर्ट के पास सड़क जाम कर जताया विरोध, पुलिस पर परेशान करने का आरोप ...