Date: 02/11/2026 Monday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

लूटकांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, 3 लाख रुपये और 9 मोबाइल बरामद....

11/2/2026 12:25:24 PM IST

8
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team

Gaya : गया जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां पुलिस ने लूटकांड का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटे गए 3 लाख रुपये, तीन मोबाइल फोन और घटना में इस्तेमाल की गई स्विफ्ट कार बरामद की है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर शर्मा बाजार इलाके में छापेमारी की गई। इस दौरान एक अन्य आरोपी मौके से फरार हो गया। फरार आरोपी के घर के पास से घटना में इस्तेमाल की गई स्विफ्ट कार की तलाशी लेने पर तीन लूटे गए मोबाइल फोन और तीन लाख रुपये बरामद किए गए। वहीं, फरार आरोपी के घर से दो अन्य मोबाइल फोन भी बरामद किए गए। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान उदय कुमार, रवि कुमार और दिनेश कुमार के रूप में हुई है। इनमें दो आरोपी शर्मा बाजार के रहने वाले हैं, जबकि तीसरा आरोपी बाराचट्टी थाना क्षेत्र का निवासी है। पुलिस ने इस कार्रवाई में एक स्विफ्ट कार, तीन लाख रुपये, तीन लूटे गए मोबाइल फोन और छह अन्य मोबाइल फोन सहित कुल नौ मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी रवि कुमार का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ मगध विश्वविद्यालय थाना में वर्ष 2025 में मामला दर्ज है। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है और फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। गया पुलिस की इस कार्रवाई से लूटकांड में शामिल आरोपियों के नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है।

 

गया से कोयलांचल लाइव की लिए मनोज कुमार की रिपोर्ट