Date: 05/11/2026 Thursday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
भोपाल
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
इमामगंज में 5 लाख की लूट का बड़ा खुलासा, कर्मचारी ही निकला मास्टरमाइंड; साथियों के साथ मिलकर रची थी साजिश!
11/5/2026 11:30:06 AM IST
8
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Gaya :
गया जिले के इमामगंज में सीमेंट व्यापारी के कर्मचारियों से हथियार के बल पर हुई 5 लाख रुपये की लूट की वारदात का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। इस लूटकांड में कोई बाहरी नहीं, बल्कि व्यापारी का अपना ही कर्मचारी मास्टरमाइंड निकला। जिसने अपने साथियों के साथ मिलकर लूट की पूरी साजिश रची और फिर वारदात को अंजाम दिलवाया। पुलिस ने इस मामले में कर्मचारी धर्मवीर कुमार और उसके सहयोगी अभिषेक कुमार को गिरफ्तार किया है। वहीं, लूट की रकम में से 1 लाख 53 हजार 600 रुपये, तीन मोबाइल फोन और एक बाइक भी बरामद की गई है। दरअसल, बीते दिनों इमामगंज थाना क्षेत्र में एक सीमेंट व्यापारी ने अपने दो कर्मचारियों को रुपये कलेक्शन के लिए भेजा था। इसी दौरान रास्ते में अज्ञात अपराधियों ने हथियार के बल पर कर्मचारियों से 5 लाख रुपये लूट लिए थे। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो शक की सुई व्यापारी के एक कर्मचारी धर्मवीर कुमार पर जाकर टिक गई। पुलिस ने जब उसे हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो पूरे लूटकांड की साजिश का पर्दाफाश हो गया। पूछताछ में धर्मवीर ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि उसने अपने सहयोगी अभिषेक कुमार के साथ मिलकर लूट की योजना बनाई थी। अभिषेक ने ही दो अन्य अपराधियों को बुलाया था, जिनके जरिए हथियार के बल पर लूट की घटना को अंजाम दिया गया। हालांकि, वारदात के दौरान साथ मौजूद दूसरा कर्मचारी इस पूरी साजिश से अनजान था और लूट की योजना में उसकी कोई भूमिका नहीं थी।
गया से कोयलांचल लाइव की लिए मनोज कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
फोन में फर्जी ऐप भेजकर उड़ाते थे पैसे, पुलिस ने तीन साइबर अपराधियों को दबोचा..
#
मां और भाई की चिता को बेटी ने दी आग, तेंदुनी गांव में हर आंख हुई नम...
#
वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय में टेंडर पर उठे सवाल, एजी रिपोर्ट में वित्तीय अनियमितताओं का खुलासा!
#
कोयले का ढेर धंसने से हुआ बड़ा हादसा, तीन महिलाओं की मौत,चार लोगो की दबे होने की आशंका
#
गवाही नहीं देने के लिए मिल रही थी धमकी, लोकल ट्रेन से घर लौटने के दौरान वारदात को दिया गया अंजाम, सदर अस्पताल में चल रहा इलाज......
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
आरा में तेज हवा-बारिश का कहर, बिजली तार पर गिरा बड़ा पेड़; कई घंटे बिजली गुल और यातायात भी बाधित....
#
उद्यमिता की राह पर भोजपुर के 197 युवा 34 को मिला स्वीकृत्यादेश, महिला और दिव्यांग उद्यमियों को मुख्यमंत्री ने दिया सांकेतिक चेक....
#
अतिक्रमण पर प्रशासन का एक्शन, रांगाटांड़ से पांडरपाला तक खटालों और अवैध झोपड़ियों की नापी
#
बर्मामाइंस में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी, पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ....
#
शराब मामले पर पुलिस अधीक्षक की बड़ी कार्रवाई, मुफस्सिल थानाध्यक्ष समेत 7 पुलिसकर्मी निलंबित; अब तक 9 पर गिरी गाज...