Date: 27/09/2026 Sunday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

 कांग्रेस विधायक बोले- मेरी जान को खतरा,फिर से हो सुरक्षा बहाल
 

06-08-2023 15:35:40 IST

7559
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
हरियाणा :- हरियाणा सरकार ने फिरोजपुर झिरका सीट से कांग्रेस विधायक मामन खान की सुरक्षा वापस ले ली है। मामन खान ने विधानसभा में मोनू मानेसर को लेकर कहा था अगर वह मेवात में आया तो उसे प्याज की तरह फोड़ देंगे। इसके अलावा उन्होंने प्रदेश में कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठाए थे।दरअसल, नूंह में हुई हिंसा से भी मामन खान का नाम जोड़ा जा रहा है। मामन खान ने विधानसभा में कानून व्यवस्था पर बोलते हुए मोनू मानेसर को मेवात आने की चुनौती देते हुए आपत्तिजनक बायन दिया था। वहीं कई संगठनों ने मामन खान पर हिंसा भड़काने का आरोप लगाया है।उधर, मामन खान ने सुरक्षा हटाने पर अपनी जान को खतरा बताया है। अब विधायक ने इस संबंध में डीजीपी, सीआईडी चीफ और गुरुग्राम पुलिस आयुक्त को पत्र लिखा है। विधायक ने कहा है कि उसे लगातार धमकियां मिल रही हैं, इसलिए उसकी सुरक्षा बहाल की जाए।
 
 
 
 
कोयलांचल लाइव डेस्क 
 
 


सम्बंधित खबरें

# राजद ने केंद्रीय मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन कर जताया विरोध, जिलाध्यक्ष ने कहा....
# धनबाद में शहीद राजू यादव की 35वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, प्रतिमा पर चढ़ाई गई फूल-मालाराजद नेताओं ने शहीद राजू यादव के अधूरे सपनों को पूरा करने और उनके पदचिन्हों पर चलने का लिया संकल्प।
# चुनाव आयोग आयुक्त  के खिलाफ भाकपा माले का विरोध, इस्तीफे की मांग धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पर पुतला दहन कर प्रदर्शन........... 
# चुनावी पारदर्शिता की मांग को लेकर RJD का प्रदर्शन, आरा में CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका.....
# पितृपक्ष मेला महासंगम-2026 का शुभारंभ, विष्णुपद में पूजा के बाद देवघाट पहुंचे CM सम्राट चौधरी....